प्रख्यात पत्रकार एवं स्वतंत्रता संग्राम के प्रसिद्ध सेनानी विपिन चंद्र पाल की मनायी गई जयंती।
प्रख्यात पत्रकार एवं स्वतंत्रता संग्राम के प्रसिद्ध सेनानी विपिन चंद्र पाल की मनायी गई जयंती।
प्रख्यात पत्रकार एवं स्वतंत्रता संग्राम के प्रसिद्ध सेनानी विपिन चंद्र पाल की मनायी गई जयंती।
दरभंगा /विधि संवाददाता
बार एसोसिएशन भवन दरभंगा में मंगलवार को स्वतंत्रता संग्राम के प्रसिद्ध सेनानी प्रख्यात समाज सुधारक क्रांतिकारी बिचारों के जनक प्रख्यात पत्रकार “लाल – बाल – पाल” नाम से सुविख्यात त्रिमूर्ति में से एक बिपिन चंद्र पाल की जयंती पर वकिलों ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि कर नमन किया ।
बार एसोसिएशन भवन दरभंगा में मंगलवार को वकीलों ने सवाधीनता सेनानी,प्रखर वक्ता,समाज सुधारक बिपीन चन्द्र पाल की जयंती पर नमन किया।अधिवक्ता रमणजी चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी ने कहा स्वर्गीय बिपिन चन्द्र पाल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के समर्पित सेनानी थे।जिनके अवदानों को कभी भुलाया नही जा सकता है।
इनका जन्म 7 नवंबर 1858 को तत्कालीन बंगाल के हबीबगंज के पोइल गांव में हुई थी। बहुमुखी प्रतिभा के धनी स्वर्गीय पाल देश में क्रांतिकारी बिचारों के जनक थे।वे स्वतंत्रता सेनानी के साथ-साथ एक कुशल शिक्षक,पत्रकार,लेखक तथा वक्ता भी थे। वे देश के “लाल-बाल-पाल” के नाम से चर्चित त्रिमूर्ति में से एक थे। उन्होंने 1901 में अंग्रेजी साप्ताहिक पत्रिका न्यू इंडिया की स्थापना कर स्वतंत्रता का अलख जगाते रहे।उन्होंने कई पत्रिकाओं का भी संपादन किया। जिसमें प्रदर्शक, बंगाल पब्लिक ओपिनियन, लाहौर ट्रिब्यूनल, द इंडिपेंडेंट इंडिया, वंदेमातरम भी शामिल है।
मौके पर अधिवक्ता माधव चौधरी,कुमार नितीश,लोकनाथ गोस्वामी,मुरारीलाल केवट,ब्रजेश कुमार चौधरी,अनिल कुमार मिश्रा,सुधीर कुमार चौधरी, मनोज कुमार, न्याय अतिथि संध के जीवन झा,धीरेन्द्र झा बादल, अधिवक्ता लिपिक संघ के विनय कुमार झा, विद्यानंद मिश्र समेत दर्जनों लोगों ने महान विभूति के तैल चित्र पर पुष्पांजलि कर नमन किया ।