मनीगाछी थाना क्षेत्र से बड़ी खबर हैं ,एक व्यवसायी से दस लाख रुपये लूटकर बदमाश फरार ,बदमाशों को पकड़ने के लिये पुलिस ने बिछाई जाल।
मनीगाछी थाना क्षेत्र से बड़ी खबर हैं ,एक व्यवसायी से दस लाख रुपये लूटकर बदमाश फरार ,बदमाशों को पकड़ने के लिये पुलिस ने बिछाई जाल।
दरभंगा /संजय कुमार राय
मनीगाछी थाना से एक बड़ी खबर आ रही हैं। बेंक मे पैसा जमा करने जा रहें एक व्यवसायी से करीब दस से बारह लाख रुपये की लूट हुई हैं। थाना पुलिस ने भी इसकी पुष्टि की हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मनीगाछी थाना क्षेत्र के बलोर स्टेडियम के निकट दो मोटरसाइकिल पर सवार चार अपराधियों ने बेंक मे पैसा जमा कराने जा रहें एक व्यवसायी से दस से बारह लाख रुपये लूटकर फरार होने की सूचना प्राप्त हुई हैं। बताया जा रहा हैं कि जिस व्यक्ति से लूट हुई हैं वह बाजीतपर गांव का एक व्यवसाइ हैं। बताया जा रहा हैं कि उस व्यवसायी का नाम प्रदीप महथा हैं जो फेयर एंड लवली या हिंदुस्तान लीवर या अन्य किसी कंपनी का एजेंसी चलाता हैं।
स्थानीय लोंगों ने बताया कि व्यवसायी प्रदीप बेग मे पैसा लेकर स्टेट बेंक ऑफ इंडिया जा रहा था इतने मे बलोर स्टेडियम के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाशों ने उसे रोका और उससे रुपये छीनकर फरार हो गया।
इस संबंध मे मनीगाछी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार चौधरी ने बताया कि पैसों की लूट हुई हैं लेकिन लोग तरह तरह की बात कह रहें हैं। उन्होंने कहा कि कोई पांच लाख तो कोई सात लाख रुपये लूट होने की बात बता रहा हैं।
थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिये प्रयास कर रही हैं। बताया जा रहा हैं कि जो बेग लूटा गया हैं उसमें रुपये के अलावे मोवाइल भी हैं। पुलिस भरसक प्रयास कर रही हैं कि बदमाश पकड़ मे आ जाय।