पूर्णियां जिले से बड़ी खबर आ रही हैं ,कर्ज मे डूबे माँ बेटे ने की आत्महत्या ?जांच मे जुटी पुलिस।
पूर्णियां जिले से बड़ी खबर आ रही हैं ,कर्ज मे डूबे माँ बेटे ने की आत्महत्या ?जांच मे जुटी पुलिस।
पूर्णियां /एक संवाददाता
पूर्णिया जिला से बड़ी खबर आ रही हैं ,जहां माँ और बेटे ने जहर खाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली हैं।हालांकि इस पूरे मामले को लेकर स्थानीय पुलिस जांच कर रही हैं। पुलिस ने लाश को बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भेज दिया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्णिया के सहायक खजांची थाना को सूचना मिली कि शिवपुरी बंगाली टोला मे माँ बेटे ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली हैं। इसी सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंची तो देखा माँ स्निग्धा मित्र( 55वर्ष )एवं पुत्र पारिजात मित्र (25वर्ष )दोनों ने जहर खाने के कारण आत्म हत्या कर लिया हैं। बताया जा रहा हैं कि कर्ज मे डूबे रहने के कारण इस घटना को अंजाम दे दिया गया हैं।
सूचना मिलने पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ,थानाध्यक्ष वहां पहुंची और घटना के बाबत स्थानीय लोंगों से जानकारी ली। इसके बाद वहां एफएसएल टीम को भी बुलाया गया हैं जो घटना के बाबत साक्ष्य संकलन कर रही हैं।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये लाश को अस्पताल भेज दिया गया हैं। पुलिस का कहना हैं कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद यह पता चलेगा कि मौत जहर खाने से हुई हैं या अन्य कारणों से। स्थानीय लोग कह रहें हैं कि जहर खाने से मौत हुई हैं।