तात्काल रेलवे टिकट के फर्जीवाड़े मे टूर एंड ट्रेवेल्स के दूकानदार गिरफ्तार ,आरपीएफ और सीआईबी की टीम ने फर्जीवाड़े का किया उदभेदन ,कंप्यूटर प्रिंटर के अलावे अन्य समान बरामद।

संजय कुमार राय
अगर आप दिवाली और छठ मे कहीं आने जानें के लिये रेल से यात्रा करने की सोच रहें हैं ,तो सावधान रहिये वरना आप भी धोखेबाजी का शिकार हो सकते हैं। इस त्योहारों के मौसम मे आपको लूटने के लिये कई ठग आपका इंतजार कर रहें हैं। फर्जी रूप से तात्काल टिकट काटने का मामला सामने आया हैं।
समस्तीपुर के आरपीएफ पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खानपुर थाना क्षेत्र के इल्मासनगर मे एक टूर एंड ट्रेवल्स दुकानदार द्वारा तात्काल टिकट काटा जा रहा हैं जो फर्जी हैं।
इसी सूचना पर समस्तीपुर रेल के आरपीएफ एवं सीआईबी की टीम स्थानीय पुलिस के साथ इलमासनगर गांव पहुंची और टूर एंड ट्रेवल्स दुकानदार के यहां छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को पता चला कि फर्जी सॉफ्टवेयर के सहारे लोंगों को तात्काल टिकट बनाकर दिया जा रहा हैं।
पुलिस ने टूर एंड ट्रेवल्स दूकानदार मोतिउर रहमान को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने दुकान से अनाधिकृत सॉफ्टवेयर के साथ कंप्यूटर ,प्रिंटर ,सीपीयू ,चार स्मार्ट फोन एवं कुछ नगदी जब्त किया हैं।
उक्त टीम मे सब इंस्पेक्टर पी के चौधरी ,सब इंस्पेक्टर विवेक ,सब इंस्पेक्टर आर पी सिंह ,ए एस आई एस के तिवारी ,सीआईबी सब इंस्पेक्टर रामनाथ एएसआई आकाश रंजन के अलावे खानपुर थाना की पी एस आई श्यामबनतीं कुमारी शामिल थी।
गिरफ्तार मोतिउर रहमान से टीम के सदस्यों द्वारा पूछताछ की जा रही हैं।आरपीएफ के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार मोतिउर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कानून संगत कारवाई की जाएगी।