अलीनगर थाना क्षेत्र से हुई लूट के मामले मे चार अपराधी गिरफ्तार ,नगदी समेत लूट मे प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अन्य सामान बरामद।
बिरौल /दरभंगा
अलीनगर थाना क्षेत्र से 30अक्टूबर को हुई एक लूट के मामले मे पुलिस ने सफल उदभेदन कर दिया हैं। इस मामले मे पुलिस ने चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया हैं जिसने अपनी संलिप्ता स्वीकार कर ली हैं।
एसएसपी अवकाश कुमार ने दी जानकारी
इस बाबत दरभंगा के एसएसपी अवकाश कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुये कहा कि अलीनगर थाना क्षेत्र मे 30अक्टूबर को एक लूट की वारदात हुई हुई थी इस सन्दर्व मे अलीनगर थाना मे कांड संख्या 92/23दर्ज किया गया था। उन्होंने कहा कि उनके निर्देश पर बिरौल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व मे एक टीम गठित किया था ,जिस टीम द्वारा त्वरित कारवाई करते हुये तकनीकी अनुसंधान के तहत कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त इसी थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी भूटुर यादव के पुत्र विनोद यादव को हिरासत मे लेकर पूछताछ की गई । पूछताछ मे विनोद ने अपनी संलिप्ता स्वीकार कर ली हैं ।
98हजार नगदी समेत अन्य लूटे गये सामान बरामद
इसी के निशानदेही पर पुलिस ने लूटे गये रुपयों मे 98हजार रुपये नगद ,एक काला रंग का बैग ,दो खाता बही और रजिस्टर ,दो बिल बुक और चाभी का गुच्छा बरामद किया गया। यही नहीं घटना मे प्रयुक्त टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल एवं तीन मोबाईल भी बरामद किया गया। इस कांड मे संलिप्त तीन और अपराधियों की संलिप्ता विनोद ने स्वीकार की हैं। इसमें कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के शंकरपुर भूसकरबा गांव निवासी देबू यादव का पुत्र मुकेश यादव ,इसी गांव का राम बालक यादव का पुत्र राकेश यादव वहीं सकतपुर थाना क्षेत्र के राजाखरबार निवासी धर्मेन्द्र यादव का पुत्र चंदन यादव हैं।
एसएसपी अवकाश कुमार ने पकड़े गये चारों अपराधकर्मियों के विरुद्ध आपराधिक इतिहास की भी जानकारी दी हैं।
विनोद के विरुद्ध दो मामले दर्ज हैं
इसमें विनोद के विरुद्ध दो कांड क्रमशः घनश्यामपुर थाना कांड संख्या 27/21एवं अलीनगर थाना कांड संख्या 92/23हैं।
