बिरौल के पोखराम गांव में खड़ही काटने को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट,दस लोग हुए जख्मी, गंभीर रूप से जख्मी 9 लोग डीएमसीएच हुए रेफर

बिरौल/दरभंगा

थाना क्षेत्र के पोखराम गांव में गड़ही काटने को लेकर

दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्षों से दस लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। सभी जख्मियों को इलाज के लिए पहले बिरौल पीएचसी में भर्ती कराया गया। इनमें से 9 लोगों की स्थिति गंभीर देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार आनंद चौधरी एवं अनील चौधरी के बीच वर्षों से जमीनी बंटवारा को लेकर दोनों के बीच वर्षों से विवाद चल रहा था।इस बीच रविवार को विवादित भूमि पर खड़ही काटने को लेकर मारपीट हो गई।जिसमें एक पक्ष से अनील चौधरी,हरेकृष्ण चौधरी ,सुनील चौधरी,शिवेश कुमार चौधरी,मुकेश कुमार चौधरी एवं दिलीप कुमार चौधरी को सीएचसी में इलाज के बाद डीएमसीएच रेफर किया गया।वहीं दुसरे पक्ष के भास्कर चौधरी,मंटुन चौधरी एवं संतोष चौधरी को डीएमसीएच रेफर किया गया है।जबकि चौथे जख्मी पंकज चौधरी का इलाज सीएचसी में चल रहा है। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि खड़ही काटने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है।आवेदन मिलते ही अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी।