लूटपाट करने आयें बदमाशों के विरोध करने पर वृध्द की गई जान ,घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस कर रही हैं जांच।
लूटपाट करने आयें बदमाशों के विरोध करने पर वृध्द की गई जान ,घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस कर रही हैं जांच।
दरभंगा /अपराध संवाददाता
सदर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीसागर मुहल्ला मे लूटपाट करने आयें बदमाशों का विरोध करने पर एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई हैं। इसकी सूचना नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार झा ने दी हैं।
उन्होंने कहा हैं कि लूटपाट करने के उदेश्य से कुछ अज्ञात अपराधकर्मी जगदीश चंद्र मिश्र के घर लक्ष्मी सागर मुहल्ला के बेन्कर्स कॉलोनी स्थित आवास मे घुसे थे जिसका डटकर विरोध वृध्द व्यक्ति जगदीश चंद्र मिश्र ने किया। इस दौरान उनकी मृत्यु हो गई एवं उनकी धर्म पत्नी को कुछ चोटें आई हैं।
उन्होंने कहा कि मृतक श्री मिश्र को पोस्टमार्टम कराने हेतु डीएमसीएच भेजा जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि घटनास्थल का क्राइम सीन फोटो ग्राफी कराया गया हैं ,उन्होंने कहा कि परिजनों द्वारा बताया जा रहा हैं कि बदमाशों द्वारा एक एटीएम और एक मोबाईल ले जाया गया हैं। पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेकर बेहतर कारवाई की दिशा मे कारवाई कर रही हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात करीब आधा दर्जन बदमाश जबरन जगदीश चंद्र मिश्र के घर घुसकर लूटपाट करने का प्रयास किया था लेकिन अकेले श्री मिश्र इन बदमाशों का विरोध किया जिस कारण बदमाशों को वहां से भागना पड़ा हालांकि विरोध करने के दौरान वे गिर पड़े और उनकी मौत हो गई।
इस बात की सूचना जब स्थानीय पुलिस को मिली तो पुलिस वहां पहुंची हैं और कारवाई कर रही हैं।इस सूचना पर नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार झा भी घटना स्थल पहुंचे और बारीकी से जानकारी लेकर विधि सम्मत कारवाई की दिशा मे स्थानीय थाना को निर्देश दिया हैं।
आप गुरु तब कहलायेंगे जब बच्चों को ईमानदारी पूर्वक गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देंगे, हमें उम्मीद है आप जिस विद्यालय में जायेंगे बच्चों को अच्छी शिक्षा अवश्य देंगे, मुझे आज भी बच्चों को पढ़ाने में काफी आनंद आता है– उमेश कुमार भारती
बिरौल के सुपौल बाजार में पीएचईडी एवं पथ निर्माण विभाग के आपसी विवाद में पांच हजार आबादी नलजल योजना से तत्काल हो गये बंचित,क्षतिग्रस्त पाइप लाइन मरम्मत को लेकर दोनों विभाग आमने सामने।