बिरौल के सुपौल बाजार में पीएचईडी एवं पथ निर्माण विभाग के आपसी विवाद में पांच हजार आबादी नलजल योजना से तत्काल हो गये बंचित,क्षतिग्रस्त पाइप लाइन मरम्मत को लेकर दोनों विभाग आमने सामने।

बिरौल/दरभंगा

लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग एवं पथ निर्माण विभाग के आपसी विवाद के कारण सरकार के महत्वपूर्ण योजना नलजल योजना बिरौल प्रखंड के सुपौल बाजार में नलजल महीनों से बंद है। स्थानीय लोगों में गणेश प्रसाद, विनोद प्रसाद, अजय झा, मो.शद्दाम, जीबछ साह,महेन्द्र सहनी,मो.अफरोज सहित दर्जनों जल उपभोक्ताओं का कहना है कि बाजार में नाला निर्माण कार्य संपन्न हो गया।इसके बाद सड़क निर्माण कार्य के दौरान जल स्पलाई का पाइप दर्जनों जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गया। पीएचईडी की ओर से स्थिलता बरतते देख अधिकांश लोग निजी स्तर से उक्त पाइप को जोड़ लिया है लेकिन सड़क निर्माण के दौरान जेसीबी से पुल घाट के निकट मुख्य पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो चुका है।जिससे बाजार के लगभग 5 हजार परिवार को जल आपूर्ति बंद हो चुका है। जब स्थानीय लोग सुपौल भगत सिंह चौक स्थित लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के कार्यालय पहुंच कर क्षतिग्रस्त पाइप की मरम्मती की बात कही तो वहां देख रेख करने वाले कर्मी ने स्पष्ट रूप से कहा कि जिसने जल स्पलाई के पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त किया है वही विभाग इसका मरम्मत करेंगे। इस प्रकार दोनों विभाग के आपसी विवाद से बिरौल प्रखंड के सुपौल बाजार के हजारों आबादी को दिपावली ऐसे पर्व में जल का आपूर्ति नहीं होना सरकारी व्यवस्था के लिए शर्म की बात है। लोगों का कहना है कि सड़क ढ़लाई कार्य शुरू हो चुका है।इससे पूर्व नलजल योजना का क्षतिग्रस्त पाइप लाइन मरम्मत नहीं किया गया तो 5 हजार आबादी सरकार के इस योजना से सदा के लिए हो जायेंगे बंचित।