आप गुरु तब कहलायेंगे जब बच्चों को ईमानदारी पूर्वक गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देंगे, हमें उम्मीद है आप जिस विद्यालय में जायेंगे बच्चों को अच्छी शिक्षा अवश्य देंगे, मुझे आज भी बच्चों को पढ़ाने में काफी आनंद आता है– उमेश कुमार भारती

बिरौल/दरभंगा
बीआरसी की ओर से मध्य विद्यालय प्रखंड मुख्यालय परिसर में गुरुवार को बीपीएससी उतीर्ण नवचयनित शिक्षकों को औपबंधिक नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उदघाटन एसडीएम उमेश कुमार भारती, बीडीओ प्रेम सागर मिश्र,बीईओ कृष्ण कुमार,प्रमुख रुकसाना प्रवीन, उप प्रमुख अर्पणा कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीएम उमेश कुमार भारती ने कहा कि गुरु को भगवान से उपर दर्जा दिया गया है। आप गुरू तभी कहलायेंगे जब बच्चों को आप इमानदारी पूर्वक गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देंगे।उन्होंने कहा कि मुझे आज भी बच्चों को पढ़ाने में काफी आनंद आता है। हमें जब भी मौका मिलता है तो किसी भी विद्यालय में निरीक्षण के दौरान बच्चों को पढ़ाता हुं।जिससे हमें शांति मिलती है।एसडीएम ने नवचयनित शिक्षकों से कहा कि हमें उम्मीद है कि आप लोग जिस विद्यालय में जायेंगे बच्चों को अच्छी शिक्षा अवश्य देंगे। कार्यक्रम के दौरान 381 में से 343 नवचयनित शिक्षकों के बीच औपबंधिक नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। सर्व प्रथम एसडीएम ने मधुबनी जिला से आई दिव्यांग अभ्यर्थी रुबी कुमारी को नियुक्ति पत्र देकर इसका शुभारंभ किया। उसके बाद अन्य मंचासीन अन्य पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों के बीच नियुक्ति पत्र वितरण किया।
कुशेश्वरस्थान के सोहरबा घाट पर निर्माणाधीन डायवर्सन का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण, 48 घंटा में डायवर्सन मरम्मत कार्य संपन्न करने का संवेदक को दिया निर्देश।
लूटपाट करने आयें बदमाशों के विरोध करने पर वृध्द की गई जान ,घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस कर रही हैं जांच।