कुशेश्वरस्थान के सोहरबा घाट पर निर्माणाधीन डायवर्सन का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण,
48 घंटा में डायवर्सन मरम्मत कार्य संपन्न करने का संवेदक को दिया निर्देश।

बिरौल/दरभंगा

कुशेश्वरस्थान प्रखंड के सतीघाट-राजघाट मुख्य मार्ग में सोहरबा घाट स्थित कमला नदी में तीन महीने पूर्व ध्वस्त हुए डायवर्सन के मरम्मत कार्य का गुरुवार को एसडीएम उमेश कुमार भारती ने किया। उन्होंने मरम्मती करवा रहे संवेदक के मुंशी को डायवर्सन कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। एसडीएम उमेश कुमार भारती ने बताया कि 48 घंटा में डायवर्सन को मरम्मत कार्य पूर्ण होते ही यातायात बहाल कर दिया जाएगा।उन्होंने बताया कि विभागीय सहायक अभियंता एवं संवेदक से मोबाईल फोन से संपर्क करने पर 48 घंटा के भीतर डायवर्सन मरम्मत कार्य पूरा होने का आश्वासन दिया है।

एसडीएम के निरीक्षण के दौरान सीओ सह राजस्व अधिकारी शिवम् श्रीवास्तव मौके पर उपस्थित थे। बतादें कि 6 जुलाई 2023 को नदी के जलस्तर में वृद्धि होने से डायवर्सन ध्वस्त हो गया था। जिसके कारण सतीघाट राजघाट मार्ग में सीधा सड़क भंग हो गया था। साथ ही सोहरबा बाजार दो भागों में बांट गया था।

हालांकि डायवर्सन के टुटते ही लोगों को सुविधा के लिए अंचल प्रशासन ने दो सरकारी नाव का परिचालन शुरू कर दिया था। फिलहाल अंचल प्रशासन की ओर से उक्त कमला नदी में दो सरकारी नाव का परिचालन किया जा रहा है।