दरभंगा /संजय कुमार राय
राज्य के 28जिलों मे यातायात थाने का उदघाटन बुधवार को किया गया हैं।
संबंधित जिले के एसपी ने इन थानों का उदघाटन किया हैं। बारह जिलों मे पूर्व से ही 15यातायात थाना कार्यरत हैं। अब तकरीबन राज्य के सभी पुलिस जिलों मे यातायात थानों का संचालन हो गया हैं। सड़क सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन हेतु एक समर्पित पेशेवर इकाई के दृष्टिकोण से इसका संचालन किया गया हैं।
जिन बचे जिलों मे यातायात थाने का उदघाटन किया गया हैं उसमें लखीसराय ,अररिया ,औरंगाबाद ,बगहा ,किशनगंज ,मधुबनी ,जमुई ,गोपालगंज ,मोतिहारी ,अरवल ,बेतिया ,बांका ,समस्तीपुर ,खगड़िया ,नवादा ,बक्सर ,केमुर ,सुपौल ,रोहतास ,सहरसा ,शिवहर ,जहांना बाद ,मधेपुरा एवं शेखपुरा जिला हैं।
