कुशेश्वरस्थान के लरांच घाट से भिंडुआ तक नदी में लगाया गया अवैध खोर को प्रशासन ने हटाया,एसडीएम के निर्देश के आलोक में अंचल व पुलिस प्रशासन ने की कार्रवाई, चौकीदार को मिला ज्वाइंट आदेश।

कुशेश्वरस्थान/दरभंगा
थाना क्षेत्र के बिसरिया पंचायत अन्तर्गत लरांच घाट से भिंडुआ तक नदी में अवैध रूप से लगाये गए लगभग एक दर्जन खोर को प्रशासन ने हटा कर पानी के बहाव को सुचारु कर दिया। यह कार्रवाई अंचल प्रशासन ने एसडीएम उमेश कुमार भारती की ओर से दिये गए निर्देश के आलोक में किया है। इस दौरान कई जगहों पर प्रशासन को पर बल का प्रयोग भी करना पड़ा। वहीं प्रशासन के कड़ा रुख को देखते हुए कुछ लोगों ने खोर को स्वयं हटा लिया। जानकारी के कुशेश्वरस्थान क्षेत्र के पूर्वी चौड़ में दंबग लोगों ने अवैध रूप से खोर लगा कर नदी में पानी के बहाव को वर्षों से अवरुद्ध कर रखने की शिकायत अनुमंडल पदाधिकारी को मिली थी।
इसके बाद उन्होंने मामले की जांच कर अंचल प्रशासन को प्रतिवेदन देने को कहा। जांच में बिसरिया पंचायत के लरांच घाट से भिंडुआ तक नदी में कूल 11 स्थानों पर खोर लगा हुआ पाया गया। जिसमें बालंंथ घाट में लोगों ने खोर को स्वयं हटा लिया। एसडीएम उमेश कुमार भारती ने बताया कि कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के बिसरिया पंचायत के लरांच से भिंडुआ तक अवैध रूप से लगाये गए खोर को हटा कर नदी के बहाव को सुचारू कर दिया गया है। एसडीएम ने बताया कि दोबारा खोर न लगाया जाए इसके लिए थाना और अंचल स्तर से ज्वाइंट लेटर निकाल कर चौकीदार को प्रतिनियुक्त किया गया है।