बिरौल अनुमंडल के न्यायिक परिसर स्थित हाजत से पेशी मे लाये गये एक कैदी फरार ,वेंटिलेटर को तोड़कर भाग निकला विचाराधीन कैदी।
बिरौल अनुमंडल के न्यायिक परिसर स्थित हाजत से पेशी मे लाये गये एक कैदी फरार ,वेंटिलेटर को तोड़कर भाग निकला विचाराधीन कैदी।
अनुमंडल के हाजत से पेशी मे लाये गये एक कैदी फरार ,वेंटिलेटर को तोड़कर भाग निकला विचाराधीन कैदी।
बिरौल /दरभंगा
बिरौल अनुमंडल से बड़ी खबर आ रही हैं।न्यायालय परिसर मे लाये गये एक कैदी ,पेशाब के बहाने शौचालय के वेंटिलेटर को तोड़कर फरार हो गया हैं। इस सूचना के बाद कोर्ट परिसर मे अफरा तफरी का माहोल हो गया हैं। वहीं स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना मिली हैं लेकिन जेल प्रबंधक ने इसकी सूचना खबर लिखे जानें तक थाना को नहीं दिया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कई कांडों मे शामिल एक कैदी आदिल नामक युवक को बेनीपुर कारा से पेशी के लिये बिरौल स्थित न्यायालय परिसर मे लाया गया था। पेशी होनी ही थी कि पेशाब के बहाने वह फरार हो गया हैं। बताया जा रहा हैं कि हाजत मे ही बने शौचालय मे अंदर जानें के बाद बहूत देर तक बाहर नहीं निकला तो गार्ड को शक हुआ। जब दरवाजा खोला तो शौचालय के ऊपर लगा वेंटीलेटर टूटा हुआ था और वहां कोई नहीं था। कहा जा रहा हैं कि वह विचाराधीन कैदी उस वेंटीलेटर से कूदकर फरार हो गया हैं।बताया जा रहा हैं कि आदिल कई मामलों का आरोपी हैं
इस मामले मे थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने कहा कि उन्हें भी सूचना मिली हैं लेकिन लिखित शिकायत नहीं की गई हैं हालांकि उस कैदी को पकड़ने के लिये पुलिस प्रयास कर रही हैं।