बिरौल में15 नवंबर को ‘मिथिला विभूति पर्व समारोह’का होगा आयोजन, मिथिला क्षेत्र के प्रख्यात गायक-गायिका, साहित्यकार का होगा जमावड़ा।
बिरौल में15 नवंबर को ‘मिथिला विभूति पर्व समारोह’का होगा आयोजन, मिथिला क्षेत्र के प्रख्यात गायक-गायिका, साहित्यकार का होगा जमावड़ा।
बिरौल में15 नवंबर को ‘मिथिला विभूति पर्व समारोह’का होगा आयोजन, मिथिला क्षेत्र के प्रख्यात गायक-गायिका, साहित्यकार का होगा जमावड़ा।
बिरौल/दरभंगा
मां सती सेवा संस्थान के तत्वावधान में मिथिला विभूति पर्व समारोह 15 नवंबर 2023 श्री कृष्ण आइडियल पब्लिक स्कूल, बिरौल में आयोजित करने को लेकर डीजे प्रोडक्शन हाउस, डुमरी के प्रांगण में बैठक आयोजित की गई।बैठक संस्थापक विद्या भूषण राय के नेतृत्व में आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य मिथिला एवं बिरौल के विभूति को स्मरित करते हुए आयोजन को केंद्रित किया जाएगा। मैथिलभाषी जन मैथिलीत्व को जीवित रखेगा। बिरौल में इस प्रकार के आयोजन से क्षेत्र में मिथिला के प्रति व्यापक रूप से जनचेतना जागृत होगा। संस्थापक ने बताया कि कार्यक्रम में मिथिला क्षेत्र के प्रख्यात गायक – गायिका,साहित्यकार, मैथिली सेवी एवं सांस्कृतिक परिधान को अक्षुण्ण रखते हुए सांस्कृतिक झलक प्रस्तुत होगा। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण सेमिनार है, जिसमें मिथिला के अतीत एवं वर्तमान और बिरौल जिला की मांग पर चिंतन मनन होगा। जो कि 12 बजे से आयोजित होगा। तत्पश्चात , 3 बजे से कवि सम्मेलन आयोजित की जाएगी,जिसमें वरिष्ठ एवं युवा कवि – कवियत्री शामिल होंगे। उसके बाद 05 बजे से सम्मान कार्यक्रम, उदघाटन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगी। मौके पर चंदन ठाकुर,मधुकांत झा, डीजे गौत्तम, सुमित,नीलेश सोनी, अभिषेक झा,नवीन कुमार साहनी, देशमुख यादव, जितेंद्र पासवान, विक्की कुमार, गोविंद पोद्दार,दिलीफ़ यादव,सोनू झा, ब्रजनंदन चौधरी, अशोक साहू,नारायण मिश्रा, सुमित झा सहित कई लोग उपस्थित थे।
कुशेश्वरस्थान के लरांच घाट से भिंडुआ तक नदी में लगाया गया अवैध खोर को प्रशासन ने हटाया,एसडीएम के निर्देश के आलोक में अंचल व पुलिस प्रशासन ने की कार्रवाई, चौकीदार को मिला ज्वाइंट आदेश।