डीएमसीएच मे इलाज करा रहा विचाराधीन कैदी शौचालय के बहाने हो गया फरार ,प्राथमिकी दर्ज। कैदी को पकड़ने के लिये जगह जगह पुलिस कर रही हैं छापेमारी।
डीएमसीएच मे इलाज करा रहा विचाराधीन कैदी शौचालय के बहाने हो गया फरार ,प्राथमिकी दर्ज। कैदी को पकड़ने के लिये जगह जगह पुलिस कर रही हैं छापेमारी।
डीएमसीएच मे इलाज करा रहा विचाराधीन कैदी शौचालय के बहाने हो गया फरार ,प्राथमिकी दर्ज। कैदी को पकड़ने के लिये जगह जगह पुलिस कर रही हैं छापेमारी।
दरभंगा /संजय कुमार राय
डीएमसीएच मे इलाज करा रहें विचाराधीन एक कैदी के फरार हो जानें के बाद इस मामले मे हवलदार के ब्यान पर लहेरियासराय थाना मे प्राथमिकी (502/23)दर्ज की गई हैं।फरार कैदी को लेकर पुलिस जगह जगह छापेमारी कर रही हैं।
विचाराधीन कैदी के फरार होने के बाद पूरे जिले मे यह चर्चा का विषय बन गया।
दरअसल बीमारी से ग्रसित कैदी को जेल अस्पताल के चिकित्सक ने उसकी गंभीरता को देख बेहतर इलाज के लिये डीएमसीएच रेफर कर दिया। इसी आलोक मे कारा कक्षपाल राहुल कुमार ,संजीव कुमार एवं गृह रक्षक महेश कुमार के अभिरक्षा मे उसे डीएमसीएच इलाज हेतु लाया गया था।
इलाज के दौरान कैदी का प्रभार हवलदार भरत सिंह (27)को दिया गया था। उक्त बंदी का डीएमसीएच मे इलाज और जांच 25अक्टूबर से चल रहा था। 27अक्टूबर 23की दोपहर 12.30बजे के करीब वहां तैनात सिपाही कुंदन सिंह को ECO की जांच हेतु जांचघर भेजा गया।
शौचालय जानें का बहाना बनाकर हो गया फरार।
इसी दौरान कैदी ने शौचालय जानें का बहाना बनाकर शौचालय गया जहां से वह फरार हो गया। सिपाही कुंदन सिंह के द्वारा इस बात की जानकारी हवलदार भरत सिंह को दी गई।
हवलदार ने इसकी सूचना जेल अधीक्षक को दी।भरत सिंह ने इस मामले को लेकर लिखित सूचना लहेरियासराय थानाध्यक्ष को दी ,इस आलोक मे प्राथमिकी
दर्ज कर ली गई हैं।
फरार हुआ कैदी सीतामढ़ी जिले के रून्नीसैदपुर स्थित विशनपुर गांव के दिनेश सिंह का पुत्र प्रेम रंजन कुमार उर्फ डब्लू उर्फ प्रेम रंजन सिंह हैं। उक्त विचाराधीन कैदी के विरुद्ध एक से अधिक मामले चल रहें हैं। इन्हीं मामलों मे वह विचाराधीन कैदी था। बताया जा रहा हैं कि वह टीवी रोग से ग्रसित हैं।
लहेरियासराय थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ने कहा कि फरार कैदी की तालाश मे पुलिस जुट गई हैं।
वहीं जेल अधीक्षक स्नेह लता ने इस बात की पुष्टि कर दी हैं।