विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के हराही पोखर से एक अज्ञात लाश बरामद ,पुलिस को उसके जेब से मिली नशे की गोली ,लाश की पहचान अबतक नहीं ?
दरभंगा/
विश्वविद्यालय थाना की पुलिस ने हराही पोखरा से एक शव को बरामद करते हुये पोस्टमार्टम के लिये डीएमसीएच भेज दिया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि एमएलएसएम काँलेज के ठीक सामने पोखरा मे एक लाश तैर रहा हैं। इसी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला और उसकी पहचान के लिये प्रयास किया लेकिन शव की पहचान अभी तक नहीं हो सकी हैं।
विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ने घटना की पुष्टि करते हुये बताया कि मृतक के जेब से 300सो रुपया नगद ,नशे का टेबलेट अल्प्राजोलम 22 और एक रियल मी कंपनी का मोबाईल पाया गया हैं।

