दो सगे भाईयों की हत्या का मुख्य शातिर कालिया को पुलिस ने किया गिरफ्तार ,कई मामलों का हैं यह आरोपी ,एक देशी कट्टा एवं नौ हजार नगदी बरामद।

समस्तीपुर से सत्यनारायण चौधरी उर्फ गंगा बाबू /

समस्तीपुर जिला के पांचूपुर गांव मे जिन दो सगे भाईयों की हत्या हुई थी इस मामले का उदभेदन पुलिस ने कर दिया हैं।
समस्तीपुर के एसपी विनय तिवारी ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी हैं कि इस कांड के मुख्य अपराधी अर्जुन दास उर्फ कालिया उर्फ कल्लू को पुलिस ने एक देशी कट्टा एवं नौ हजार रुपये नगदी समेत गिरफ्तार कर लिया गया हैं उन्होंने कहा कि उसके विरुद्ध विधि सम्मत कारवाई की जा रही हैं।

एसपी श्री तिवारी ने बताया कि कालिया समस्तीपुर जिला के टॉप 20अपराधियों मे एक हैं। उन्होंने कहा कि इसके विरुद्ध कई थानों मे गंभीर मामले हैं। उन्होंने कहा कि इन दिनों वह दर्जनों लूट की हत्या को अंजाम दे चुका था। एसपी श्री तिवारी ने बताया कि बिभुतिपुर ,रोसड़ा एवं दलसिंहसराय थाना क्षेत्रों को वह अपना कार्य क्षेत्र बना लिया था और उसके गुर्गे जगह जगह घटना को अंजाम दे रहें थे जिसका सरगना यही था।

उन्होंने कहा कि इन थाना क्षेत्रों मे मोटरसाइकिल समेत अन्य तरह के लूट के घटनाओं को अंजाम दे रहा था।
जून माह मे बंधक बेंक से 52हजार रुपये की लूट ,दलसिंहसराय मे लूट ,ग्राम कामराऊ मे मोटरसाइकिल लूट ,20सितंबर को एक फायनांस कंपनी से लूट ,एक कपड़े की दुकान मे हाल मे हुई लूट समेत कई वारदातों को इसने अंजाम दिया हैं।

उन्होंने बताया कि इससे पूर्व रत्नेश हत्याकांड ,शशिनाथ झा हत्याकांडः समेत अन्य कांडों का यह पूर्व से आरोपी हैं। उन्होंने कहा कि सब इंस्पेक्टर मुकेश और उजियार पुर थाने के एसआई अनिल कुमार के नेतृत्व मे पकड़ा गया हैं।

जिन दो भाईयों की हत्या गोली मारकर की गई हैं उसमें पवरा गांव निवासी सुमित कुमार चौधरी एवं अजीत कुमार चौधरी हैं। वहीं दलसिंहसराय थाना क्षेत्र मे जिस अंडा व्यवसायी को गोली मारकर हत्या की गई वह मधेपुर गांव निवासी जीवछ साह हैं।