नगर पुलिस अधीक्षक ने विक्की अपहरण मामले मे सड़क जाम के दौरान जो आश्वासन दिया सो कर दिया ,एसआईटी टीम गठित ,कहा विक्की की बरामदगी करें सुनिश्चित।

दरभंगा /संजय कुमार राय

लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बेलवागंज मुहल्ले से अपहृत प्रदीप साह के पुत्र विक्की साह के मामले को लेकर नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार झा ने एसआईटी टीम का गठन कर दिया हैं।

इस टीम मे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार ,लहेरियासराय थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ,पुअनि सह अनुसंधानकर्ता दीपक कुमार ,पुअनि विजय सिंह ,पुअनि रामशंकर पाण्डेय ,सिपाही राम कुमार ,सिपाही राम प्रवेश के अलावे सिपाही धनंजय कुमार एवं सिपाही मुकेश कुमार का नाम शामिल हैं।

नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार झा ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार को निर्देश दिया हैं कि अपहृत विक्की कुमार को बरामद कराना एवं इस कांड मे संलिप्त अभियुक्तो के गिरफ्तारी को सुनिश्चित करना एवं प्रगति हुये कार्यों से प्रतिदिन अधोहस्ताक्षरी को अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने इस निर्देश के बाबत एसएसपी को भी जानकारी दी हैं।
विक्की के अपहरण के मामले मे उसकी माता माला देवी के ब्यान पर बिकास कुमार पाण्डेय ,संगीत कुमार उर्फ ब्लूटूथ, रानी देवी एवं रीता देवी के विरुद्ध प्राथमिकी 487/23दिनांक 14अक्टूबर 23को दर्ज की गई हैं जब्कि विक्की घर से 11 अक्टूबर को शाम के चार बजे घर से  निकला, अब तक वह घर लौटा नहीं हैं।
इस मामले मे नामजद ब्लूटूथ के अलावे स्कार्पियो के चालक एवं सुपौल जिला के एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया हैं। अनुसंधान के क्रम मे यह बात सामने आई कि विक्की की हत्या कर उसके लाश को अपराधियों ने टुकड़े मे कर कोसी नदी मे फेंक दिया लेकिन लाश की बरामदगी नहीं हुई। यह बात पुलिस के पूछताछ मे पकड़े गये सुपौल जिला के युवक ने पुलिस को अपने स्वीकारोक्ति ब्यान मे दिया था। उसी ब्यान के आलोक मे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी और मुहल्ले के लोग उग्र होकर मुख्य सड़क पर ब्लूटूथ का स्कूटी जलाते हुये जाम कर दिया। जाम नहीं छूटने की स्थिति मे नगर पुलिस अधीक्षक श्री झा को घटना स्थल पर आना पड़ा था और उनके आश्वासन पर लोंगों ने सड़क जाम हटाया था।

नगर पुलिस अधीक्षक श्री झा ने जो कहा सो कर दिखाया। उन्होंने आश्वासन दिया था कि इस मामले मे एसआईटी का गठन कर जांच कराएंगे ,सो उन्होंने एसआईटी का गठन कर दिया। यही नहीं उन्होंने लहेरियासराय थाना मे तैनात पेंथर नूर को भी चार दिन पहले ही लाइन हाजिर कर दिया था।

अब उनका मानना हैं कि प्राथमिकी मे दर्ज नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी भी सुनिश्चित हो ताकि इस अपहरण कांड के मामले का खुलासा हो सके ॥