बिरौल-बेनीपुर मुख्य मार्ग पर डुमरी जीरो माईल पर Rumble Strip का किया जायेगा निर्माण,ग्रामीणों के मांग पर एसडीएम उमेश कुमार भारती ने किया पहल।

बिरौल/दरभंगा

बिरौल-बेनीपुर मुख्य मार्ग पर शनिवार को डुमरी विश्वकर्मा मंदिर के निकट दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों के मांग पर एसडीएम उमेश कुमार भारती ने पथ निर्माण विभाग के अभियंता के साथ घटना स्थल का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने वाहनों का स्पीड को कम करने के उद्देश्य से डुमरी जीरो माइल के निकट दोनों दिशा में सड़क पर Rumble Strip निर्माण करने को लेकर अभियंताओं के साथ विचार विमर्श किये। वहीं डुमरी पंचायत सरपंच शंभु चौधरी एवं मुखिया रामप्रवेश साह को सड़क पर फैले वृक्ष के टहनियों के कारण अक्सर छोटे बड़े दुर्घटना पर अंकुश लगाने के लिए उसे छांटने का निर्देश दिये, जिससे दोनों दिशा से परिचालन होने वाले वाहनों के चालकों एवं सड़क पर पैदल व साईकिल सवार को कोई परेशानी न हो सके। मालूम हो कि बिरौल-बेनीपुर मुख्य मार्ग पर नगर क्षेत्र बलाठ गांव निवासी नोखे चौपाल की सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने एवं डुमरी के छात्र कन्हैया पासवान के जख्मी होने के बाद एसडीएम उमेश कुमार भारती ने पथ निर्माण विभाग के अभियंताओं को घटना स्थल पर बुला कर महत्वपूर्ण विन्दुओं पर विचार विमर्श किया। मौके पर थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा,पूर्व जिप सदस्य नित्यानंद मंडल सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।