अनियंत्रित पीक -अप ने दो साइकिल सवार को रौंदा ,घटनास्थल पर ही एक की हुई मौत ,दूसरा अस्पताल मे भर्ती।
बिरौल/दरभंगा
बिरौल-बेनीपुर मुख्य मार्ग शनिवार को सुबह लगभग 7 बजे डुमरी विश्वकर्मा मंदिर के निकट अनियंत्रित पीकप चालक ने दो अलग अलग साईकिल सवार को रौंद दिया।जिसमें नगर पंचायत बिरौल क्षेत्र बलाठ गांव के 60 वर्षीय नोखे लाल चौपाल की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी।जबकि दुसरे साईकिल पर सवार डुमरी गांव के छोटे लाल पासवान के 16 वर्षीय पुत्र छात्र कन्हैया पासवान गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
जिसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर जानकारी में जूट गये ।
प्रत्येक्षदर्शियों ने बताया कि मृतक नोखे लाल अपने गांव बलाठ से दूध बेचने के लिए साईकिल से रोज की तरह सुपौल बाजार जा रहा था।इसी बीच विपरीत दिशा बिरौल की ओर से आ रही पीकप वान का डुमरी विश्वकर्मा मंदिर के निकट आगे का टायर फट गया। वान तेजगति रहने से दोनों साईकिल सवार को रौंदते हुए पीकप सड़क किनारे पलट गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है।वहीं बेहतर इलाज के लिए जख्मी छात्र को डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।
चालक ने दो अलग अलग साईकिल सवार को रौंद दिया।जिसमें नगर पंचायत बिरौल क्षेत्र बलाठ गांव के 60 वर्षीय नोखे लाल चौपाल की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी।
जबकि दुसरे मोटरसाइकिल पर सवार डुमरी गांव के छोटे लाल पासवान के 16 वर्षीय पुत्र छात्र कन्हैया पासवान गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर जानकारी में जूट गये । प्रत्येक्षदर्शियों ने बताया कि मृतक नोखे लाल अपने गांव बलाठ से दूध बेचने के लिए साईकिल से रोज की तरह सुपौल बाजार जा रहा था।इसी बीच विपरीत दिशा बिरौल की ओर से आ रही पीकअप वेन का डुमरी विश्वकर्मा मंदिर के निकट आगे का टायर फट गया।
वाहन की गति तेज रहने से दोनों साईकिल सवार को रौंदते हुए पीकअप सड़क किनारे पलट गया।

