रामकथा के आयोजन को लेकर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी मे की गई बैठक ,स्थानीय लोंगों ने सहयोग करने का दिया भरोसा।
रामकथा के आयोजन को लेकर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी मे की गई बैठक ,स्थानीय लोंगों ने सहयोग करने का दिया भरोसा।
दरभंगा
26 नवम्बर से शुरू होने वाली राम कथा के आयोजन को लेकर हाउसिंग कॉलोनी में तैयारी को लेकर विश्व हिन्दू परिषद के नगर अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता मे बैठक संम्पन्न हुई।
आगामी 26 नवम्बर से 5 दिसम्बर तक रामकथा का आयोजन हाउसिंग कॉलोनी हनुमान मंदिर पार्क में किया जाना सुनिश्चित हैं । इसके तैयारी के लिये हाउसिंग कॉलोनी में स्थानीय लोंगों के साथ विशाल बैठक की गई।
जिसमें मुख्य रूप से मार्गदर्शक के रूप में प्रसिद्ध संत मौनी बाबा मौजूद थे। इस तैयारी बैठक में सर्वसम्मति से हाउसिंग कॉलोनी के लोगों ने अपनी ओर से आयोजन में सभी प्रकार से मदद करने एवं सहयोग करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया।
लोगों को जानकारी देते हुए विश्व हिन्दू परिषद के दरभंगा नगर अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा की लोकप्रिय वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विकास वैभव द्वारा रामकथा आयोजन का उद्घाटन किया जाएगा। कार्यक्रम का नाम धुन चौबीस घंटे का कार्यक्रम हैं जो 26 नवम्बर से किया जाएगा। कलश शोभा यात्रा 27 नवम्बर को सुबह आठ बजे से कथा स्थल से निकाला जाएगा।
राम कथा समारोह में नौ दिन मिथिला क्षेत्र के सुप्रसिद्ध गायक और गायिका अपनी प्रस्तुति देंगे। राम कथा वाचिका मानस मंदाकिनी सुश्री दिव्यांशी वृंदावन से अपने भव्य टीम के साथ पधार रही हैं। प्रख्यात शंखनांद और डमरू वादक डा० विपीन मिश्रा की भी प्रस्तुति होगी।
बैठक में पुर्व मेयर प्रत्याशी रीता सिंह,वरिष्ठ अधिवक्ता अमरेंद्र नारायण झा , समाज सेवी अभय कुमार झा उर्फ रून्नू झा, पुर्व एएसआई रंजीत कुमार सिंह,पुर्व शिक्षक रामबाबू चौधरी,अनील पाठक, राजू सिंह,राकेश सिंह, केस्टो सिंह,स्वामी नाथ झा, रामनाथ मिश्र,जनार्दन जी, कन्हैया चौधरी के अलावा वार्ड 48 के पार्षद सुभाष गुप्ता,पुर्व वार्ड पार्षद आशुतोष कुमार आदि उपस्थित थे।