बहादुरपुर थाना क्षेत्र के सेदनगर मे चली गोली ,कोई हताहत नहीं ,पुलिस जांच मे जुटी।

दरभंगा/बहादुरपुर 

बहादुरपुर थाना क्षेत्र के सेदनगर से बड़ी खबर आ रही हैं। आपसी रंजिश मे वहां गोली चलने की सूचना प्राप्त हो रही हैं लेकिन किसी की हताहत नहीं हुई हैं। हालांकि इस घटना के बाद स्थानीय लोंगों ने दरभंगा -समस्तीपुर मार्ग को जाम कर दिया था लेकिन स्थानीय पुलिस की पहल से जाम हटा दिया गया हैं।घटना स्थल से पुलिस ने एक जिंदा कारतूस एवं खोखा बरामद किया हैं।

स्थानीय लोंगों का कहना हैं कि राजू ठाकुर पर प्रमोद कुमार दास नामक व्यक्ति ने गोली चलायी हैं ,लेकिन इस घटना मे राजू ठाकुर बाल बच गये हैं ,उसे गोली नहीं लगी हैं । बताया जा रहा हैं कि आपसी रंजिश के कारण यह गोली चली हैं।
सूचना मिलते ही बहादुरपुर और लहेरियासराय थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली हैं। इस बीच स्थानीय लोंगों ने इस घटना को लेकर सड़क जाम कर दिया था लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुये सड़क जाम को हटा दिया हैं।

इस बाबत बहादुरपुर थाना अध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी आशीष राज ने बताया कि पूरे मामले को लेकर जांच चल रही हैं ,जल्द ही इस मामले को लेकर खुलासा कर दिया जाएगा।

प्रमोद ने राजू पर गोली क्यू चलायी इस बात का खुलासा प्रमोद के पकड़े जानें के बाद ही होगा। इस पूरे प्रकरण को लेकर प्रशिक्षु डीएसपी जांच कर रहें हैं।हालांकि गोली चलाने के पीछे रंगदारी की बात बताई जा रही हैं।