मुजफ्फपुर जिले मे अपराधियों ने एक ही परिवार के चार लोंगों को मारी गोली ,निजी अस्पताल मे चल रहा हैं इलाज।
मुजफ्फपुर जिले मे अपराधियों ने एक ही परिवार के चार लोंगों को मारी गोली ,निजी अस्पताल मे चल रहा हैं इलाज।
अपराधियों ने एक ही परिवार के चार लोंगों को मारी गोली ,निजी अस्पताल मे चल रहा हैं इलाज
मुजफ्फरपुर/
मुजफ्फरपुर से एक बड़ी घटना सामने आ रही हैं।मोटरसाइकिल पर आयें पांच अपराधियों ने एक ही परिवार के चार लोंगों को गोली मार दी हैं ,सभी का इलाज निजी अस्पताल मे चल रहा हैं।
मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जजुआर गांव की घटना बतायी जा रही हैं। बताया जा रहा हैं कि दुर्गापूजा के दौरान पड़ोसियों से झंझट हुई थी ,इसी कारण यह गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया हैं।
हेम ठाकुर और उनकी पत्नी एवं दोनों पुत्रों को गोली मारी गई जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल मे हो रहा हैं।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोंगों से भी घटना के बाबत जानकारी ली हैं। बताया गया कि घर मे देर रात खाना खाकर सभी लोग सोने जा रहें थे इतने मे अपराधकर्मी घर मे घुसकर सभी को गोली मारी हैं। जख्मी हेम ठाकुर के एक पुत्र ने अपराधियों की पहचान कर ली हैं और उसने पुलिस को जानकारी भी दे दी हैं।
पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिये ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही हैं। फिलहाल अपराधी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।