बिरौल में कलश एवं प्रतिमा विसर्जन के साथ ही क्षेत्र में दस दिवसीय दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया।
बिरौल/ दरभंगा
कलश एवं प्रतिमा विसर्जन के साथ ही क्षेत्र में दस दिवसीय दुर्गा पूजा बुधवार को शांतिपूर्ण तरीका से संपन्न हो गया। इस दौरान सभी मंदिरों एवं पूजा पंडालों में मैया के अंतिम दर्शन व आरती के लिए भाड़ी संख्या में महिला, पुरुष भक्तगण उपस्थित थे। क्षेत्र में तीन स्थानों पर स्थायी प्रतिमा को छोड़ शेष 34 जगहों पर स्थापित अस्थायी माता दुर्गा की प्रतिमा को जयकारा के साथ विभिन्न तालाबों एवं नदियों में जलप्रवाह कर दिया गया। इस अवसर पर हरेक मंदिरों व पूजा पंडालों में मैया के विदाई को लेकर बजाये जा रहे गीत सुनकर उपस्थित लोग भावुक हो गये। मालूम हो कि मंगलवार के सुबह कलश विसर्जन के बाद पूजा समिति के द्वारा भक्तों के अंतिम दर्शन के लिए भगवती दुर्गा की प्रतिमा को एक दिन रखने का परम्परा वर्षों से चला आ रहा है। उसके एक दिन बाद यानी बुधवार को क्षेत्र के सुपौल बाजार हाटगाछी, डुमरी,पोखराम, पटनिया,उछटी, भवानीपुर, तरबाड़ा, बलिया सहित सभी जगहों पर भगवती दुर्गा की प्रतिमा को विभिन्न जगहों पर पूजा समितियों के द्वारा तालाबों, नदियों में जल प्रवाह कर दिया गया।
