दरभंगा/संवाददाता।

शहर की सड़को पर अपनी डयूटी बजा रहें  ट्रैफिक पुलिस को एक व्यक्ति ने डंडे से मार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया।इस दौरान कई लोग तमाशबीन बने रहें।हालांकि कुछ देर बाद स्थानीय लोगों ने ही प्रहार करने वाले व्यक्ति को पकड़कर जमकर पिटाई की उसके बाद कोतवाली ओपी पुलिस के हवाले उसे  कर दिया। घायल अवस्था में ट्रैफिक सिपाही को  अस्पताल मे भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने बताया कि घायल सिपाही शंभू पासवान का बाया हाथ टूट गया है। घायल सिपाही को इलाज के बाद घर भेज दिया गया हैं ।

ट्रैफिक थानाध्यक्ष सह इन्स्पेक्टर नीलमणि ने बताया शंभू पासवान मिर्जापुर चौक पर ड्यूटी कर रहे थे इस दौरान एक व्यक्ति आया और डंडे लेकर प्रहार कर दिया जिससे सिपाही का हाथ टूट गया। घटना की सूचना मिलते हैं घटनास्थल पर पहुंचकर सिपाही को डीएमसीएच लाकर इलाज कराया गया हैं ।

उन्होंने बताया कि सिपाही पर जिस व्यक्ति के द्वारा प्रहार किया गया था वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है। उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया है।