नगर पुलिस अधीक्षक के आश्वासन के बाद हटाया गया सड़क जाम ,सवाल यही था कि विक्की की लाश बरामद नहीं ,एवं अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं।
नगर पुलिस अधीक्षक के आश्वासन के बाद हटाया गया सड़क जाम ,सवाल यही था कि विक्की की लाश बरामद नहीं ,एवं अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं।
नगर पुलिस अधीक्षक के आश्वासन के बाद हटाया गया सड़क जाम ,सवाल यही था कि विक्की की लाश बरामद नहीं ?
दरभंगा /संजय कुमार राय
विक्की हत्याकांड मामले मे हुई सड़क जाम के मामले मे नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार झा के जामस्थल पर पहुंचने के बाद आखिरकार आक्रोशित लोंगों ने सड़क जाम हटाया ,उनके द्वारा पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया गया हैं कि अनुसंधान की दिशा मे कार्यवाही चल रही हैं ,जल्द ही अनुसंधान के बाद इसमें संलिप्त और लोंगों पर कारवाई की जाएगी। इसके लिये जेल भेजे गये तीन आरोपियों को पुनः रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की बात उन्होंने कही ।
उन्होंने सड़क जाम हटाते हुये पत्रकारों से कहा कि प्रदीप साह के पुत्र विक्की के अपहरण को लेकर लहेरियासराय थाना मे प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। हालांकि अनुसंधान के क्रम मे यह बात सामने आई कि उसकी हत्या सुपौल जिले मे कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि इस प्राथमिकी के आलोक मे अनुसंधान मे जिन तीन लोंगों की अबतक संलिप्ता संदिग्ध पाई गई हैं उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेजा जा चुका हैं।
नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार झा ने कहा कि मृतक के परिजनों का आरोप हैं कि अनुसंधान की दिशा काफी धीमी हैं और इस हत्याकांड मे बिकास पाण्डॆ समेत अन्य लोंगों का भी हाथ हैं। उन्होंने कहा कि इसी मामले को लेकर आक्रोशित परिजनों ने लोंगों की भीड़ जमा कर सड़क जाम किया गया और विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न की गई ।जिसे विधिवत नियंत्रण मे लेकर जाम हटा दिया गया हैं।
बता दे कि इससे पूर्व एसडीपीओ सदर और लहेरियासराय थानाध्यक्ष भी इस दौरान दल बल के साथ जाम स्थल पर पहुंचे थे लेकिन आक्रोशित लोंगों ने जाम नहीं हटाया था।
नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार झा ने बताया कि उनके नेतृत्व मे एसआईटी टीम का गठन किया जा रहा हैं जो इस कांड को बारीकी से अनुसंधान कर कारवाई करेगा।
उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को आश्वासन दे दिया गया हैं।
पत्रकारों द्वारा यह सवाल किये जानें पर कि विक्की की अगर हत्या हुई हैं तो लाश कहां हैं ,इस बात पर नगर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लाश को डिस्पोज करने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी। लाश बरामद करने के लिये पुलिस सुपौल जिला भी गई थी लेकिन अबतक लाश बरामद नहीं हुआ हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले मे अनुसंधान जारी हैं और बिंदु बार पुलिस काम भी कर रही हैं।