दरभंगा /संजय कुमार राय

बेलवागंज मुहल्ले के आक्रोशित लोंगों ने विक्की साह की हुई हत्या मामले मे लहेरियासराय से नाका 6की और जानें वाली मुख्य सड़क को टायर जलाकर अवरुद्ध कर दिया एवं पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे।

इस दौरान आक्रोशित लोंगों ने एक पत्रकार को भी पिट दिया ,हालांकि एन मौके पर मुहल्ले के ही दूसरे पत्रकार पहुंचे और लोंगों के चंगुल से उस पत्रकार को बचाया वरना उसकी जान भी जा सकती थी।

दरअसल पुलिस की कार्यशैली से स्थानीय लोगो मे काफी आक्रोश हैं। हालांकि सूचना मिलते ही लहेरियासराय थाना अध्यक्ष कुमार कीर्ति एवं एसडीपीओ सदर दल बल के साथ जाम स्थल पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही बेलवागंज मुहल्ले के लोग काफी आक्रोशित हो गये और पुलिस के कार्यशैली को लेकर प्रश्न उठाने लगे।

स्थानीय लोंगों की मांग हैं कि विक्की साह की मौत आखिर किन कारणों से हुई और हत्यारे ने आखिर उसकी हत्या क्यू की। लोंगों का कहना हैं कि विक्की की कोई हत्या ही करता या कराता तो आसपास के जिला अंतर्गत उसकी हत्या होती उसकी हत्या सुपौल जिले मे हुई हैं।

आक्रोशित लोंगों या परिजनों का कहना हैं कि एसडीपीओ सदर अमित कुमार द्वारा किया गया प्रेस कॉन्फ्रेंस निराधार और बेबुनियाद हैं। लोंगों का कहना हैं कि एसडीपीओ सदर द्वारा इस हत्याकांड मे कई तथ्यों को छुपाया गया हैं जो यह दर्शाता हैं कि मुख्य हत्यारे या साजिश कर्ता को उनके द्वारा बचाया जा रहा हैं।

लोंगों का यह भी कहना हैं कि अगर हत्या ही हो गई हैं तो पुलिस ने अबतक लाश क्यू नहीं बरामद किया हैं। खबर लिखे जानें तक पुलिस अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिये जानें के बावजूद स्थानीय लोंगों द्वारा जाम नहीं हटाया गया हैं।