दरभंगा

आप मोटरसाइकिल चला रहें हैं तो आराम से चलाइये ,वरना आपकी मौत भी हो सकती हैं ?जी हाँ दरभंगा के हायाघाट थाना क्षेत्र के भरवाड़ी गांव मे कुछ ऐसा ही हुआ हैं।

बाईक सवार की जल्दीबाजी और मोटरसाइकिल की तेज रफ्तार के बीच दो मोटरसाइकिल की आमने सामने की टक्कर मे इलाज के क्रम मे एक बाईक सवार की मौत हो गई हैं। दोनों बाईक सवार आमने सामने की टक्कर मे पहले जख्मी हुये ,हायाघाट की पुलिस ने दोनों को पीएचसी मे भर्ती कराया ,चिकित्सकों ने दोनों को डीएमसीएच रेफर किया ,इलाज के क्रम मे एक की मौत हो गई हैं। यही नहीं बचे एक जख्मी को चिकित्सकों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया हैं। लेकिन परिजन उसे अल्लपट्टी स्थित एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया हैं।

मृत चालक की पहचान हायाघाट थाना क्षेत्र के बेता गांव निवासी विनोद कुमार सिंह के पुत्र पुरुषोत्तम कुमार के रूप मे हुई हैं। वहीं दूसरा घायल युवक समस्तीपुर जिले के बारिशनगर थाना क्षेत्र के किशनपुर बैकुंठ निवासी देवेंद्र सिंह का पुत्र अंकेश कुमार बताया जा रहा हैं।