दरभंगा /अपराध ब्यूरो

दोस्तों ने ही विक्की का कर दिया काम तमाम 

लहेरियासराय सराय थाना क्षेत्र के बेलवागंज मुहल्ले से दस दिनों पूर्व गायब हुये प्रदीप साह के पुत्र विक्की साह की हत्या कर दी गई हैं , एसडीपीओ सदर अमित कुमार ने प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी हैं।

11अक्टूबर को ही घर से निकला था विक्की 

उन्होंने कहा हैं कि 11अक्टूबर 23को विक्की घर से निकला था लेकिन इस बात की जानकारी पुलिस को 14अक्टूबर को तब हुई जब उसकी माँ माला देवी ने थाना मे आवेदन दिया। आवेदन मिलते ही लहेरियासराय थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ने कांड 487/23दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर अमित कुमार ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी 

एसडीपीओ सदर श्री कुमार ने बताया कि इस मामले मे एसएसपी अवकाश कुमार ने पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों की एक टीम बनाई जिसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर ,लहेरियासराय थाना अध्यक्ष कुमार कीर्ति ,परि पुअनि दीपक कुमार ,रतन कुमार ,कुमारी अर्चना सिंह एवं पुअनि अमानुल्लाह खां को शामिल किया गया।
उन्होंने बताया कि विक्की कुमार को स्कार्पियो से हायाघाट क्षेत्र मे ले जाया गया वहां से उसे सुपौल जिला ले जाया गया था। उन्होंने कहा कि अनुसंधान के क्रम मे स्कार्पियो BR07AG-5914समेत चालक को गिरफ्तार किया गया ।चालक के गिरफ्तारी के साथ साथ सुपौल जिला के अन्य युवक को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवक ने पुलिस को बताया कि उसने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर विक्की की हत्या कर दी हैं ।

तीन अभियुक्त गिरफ्तार 

पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री कुमार ने कहा कि अबतक तीन युवकों की गिरफ्तारी पुलिस ने की हैं इसमें बेलवागंज के दीपक पूर्वे के पुत्र संगीत कुमार उर्फ ब्लूटूथ ,सुपौल जिला अंतर्गत किशनपुर थाना क्षेत्र के कलीमुगरा गांव निवासी सत्य नारायण पासवान के पुत्र प्रवेश कुमार एवं समस्तीपुर जिला के चकमेहसी थानान्तर्गत उघवा चौक निवासी लालों दास के पुत्र संजीत कुमार का नाम शामिल हैं।

दरभंगा से सुपौल ले जाकर विक्की की कर दी हत्या लाश की बरामदगी अब तक नहीं।
बताया जा रहा हैं कि विक्की की हत्या सुपौल जिले मे किसी नदी किनारे कर दी गई हैं लेकिन पुलिस को अबतक लाश बरामद नहीं हुई हैं।
पुलिस लाश को बरामद करने के लिये प्रयास कर रही हैं।हत्या के कारणों का खुलासा अभी तक नहीं हुआ हैं ,पुलिस हत्या के कारणों का भी पता लगा रही हैं।