दरभंगा

विश्वविद्यालय थाना की पुलिस ने एक चार चक्का वाहन पर लदे शराब को बरामद किया हैं वहीं शराब से जुड़े मामले के कई आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी मे हैं। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के बेलादुल्लाह मुहल्ले मे खड़ी एक जायलो कार से पुलिस ने 300लीटर नेपाली शराब को बरामद करते गाड़ी को थाने लायी हैं ,पुलिस इस मामले मे कानून संगत कारवाई कर दी हैं।

वहीं मद्य निषेध न्यायालय से जारी वारंट के तहत पुलिस ने अलीनगर मुहल्ले से स्व जीवछ दास के पुत्र दिलीप साह को गिरफ्तार किया हैं।

इधर विश्वविद्यालय थाना मे दर्ज कांड 330/23के मामले मे पुलिस ने लक्ष्मीसागर मुहल्ले से स्व अच्छेलाल शर्मा के पुत्र रमेश शर्मा को गिरफ्तार किया हैं।

यही नहीं नीम पोखर से आरोपी सत्य नारायण महतो के पुत्र विजय महतो एवं सूरत लाल साव के पुत्र गूंजा साव को गिरफ्तार किया हैं।

विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ने यह जानकारी देते हुये कहा हैं कि इन सभी के विरुद्ध कारवाई की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कागजी कारवाई के बाद न्यायिक हिरासत भेज दिया जाएगा।