अगर सत्ता बदली तो दरभंगा एसएसपी के अकूत सम्पति की कराएंगे जांच :विजय सिन्हा।शराब कारोबार मे लिप्त कारोबारी हो रहें हैं मालामाल ,पुलिस की भूमिका संदिग्ध ?
अगर सत्ता बदली तो दरभंगा एसएसपी के अकूत सम्पति की कराएंगे जांच :विजय सिन्हा।शराब कारोबार मे लिप्त कारोबारी हो रहें हैं मालामाल ,पुलिस की भूमिका संदिग्ध ?
पुलिस ने कहा कि शराब पीने से नहीं हुई मौत ,परिजनों का हैं अलग ही रोना ,शराब पीने से हुई हैं मौत।
दरभंगा /संजय कुमार राय
हायाघाट थाना क्षेत्र के मकसूदपुर गांव मे शराब पीने या अन्य कारणों से हुई मौत के मामले मे मामला तूल पकड़ते जा रहा हैं। विपक्ष के नेता विजय सिन्हा तो इस मामले मे दरभंगा के एसएसपी अवकाश कुमार पर जमकर बरसे। उन्होंने मकसूदपुर गांव का दौड़ा कर पीड़ितों से बात करने के बाद कई प्रश्न उठाते हुये कहा कि सत्ता बदलती रहती हैं ,और अगर सत्ता बदली तो दरभंगा के एसएसपी द्वारा अर्जित की गई अकूत सम्पति की वे जांच कराएंगे।
दरभंगा के एसएसपी पर जमकर बरसे नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा
नेता प्रतिपक्ष श्री सिन्हा यही नहीं रुके ,उन्होंने कहा कि थाना से लेकर न्यायालय तक एक सिस्टम डेवलप कर गया हैं जहां शराब कारोबारी को पकड़ने पर पैसे की उगाही कर फिर उसे छोड़ दिया जाता हैं ,कारोबार करने वाले कारोबारी फिर से उसी धंधा मे लिप्त हो जाते हैं।
पीड़ितों ने कहा कि शराब पीने से हुई मौत।पुलिस ने क्यू नहीं कराया पोस्टमार्टम।
प्रतिपक्ष के नेता श्री सिन्हा ने कहा कि पीड़ित पक्ष जब कह रहा हैं कि शराब पीने से ही यहां तीन लोंगों की मौत हुई हैं तो इस मामले मे पुलिस को जांच कराकर दोषीयों के विरुद्ध कारवाई करनी चाहिये,उन्होंने कहा कि पुलिस ने आखिर पोस्टमार्टम क्यू नहीं कराया ?रेणु देवी ने नेता प्रतिपक्ष से कहा कि शराब बनाने वाला कोई और नहीं बल्कि बगलगीर ही हैं।नेता प्रतिपक्ष ने यह भी कहा कि इलाज के दौरान लोंगों की मौत हुई तो मृतक का पोस्टमार्टम पुलिस ने क्यू नहीं कराया गया। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस डरा धमकाकर बिना पोस्टमार्टम कराये लाश को जलवा दिया ,इसका क्या औचित्य हैं ?
15अक्टूबर को पड़े थे पांच लोग बीमार ,तीन की हुई मौत
बता दे कि बीते पंद्रह अक्टूबर को दरभंगा के हायाघाट थाना इलाके के मकसूदपुर गाव में एक साथ पांच लोग बीमार पड़े थे। इसके बाद तीन लोंगों की मौत एक के बाद एक करके हो गई। तीन लोंगों के हुई मौत के बाद गांव मे कोहराम मच गया। गाँव के पीड़ित परिवारो ने मौत का कारण जहरीली शराब पीना बताया था लेकिन पुलिस के अधिकारियों ने बिना पोस्टमार्टम कराये इस मौत को बीमार होने से हुई मौत कारण बताया।
विपक्ष के नेता पहुंचे मकसूदपुर गांव ,घटना के बाबत ली जानकारी।
इस घटना को सुनने के बाद संज्ञान मे लेते हुये विपक्ष के नेता विजय सिन्हा पूरे दल बल के साथ मकसूदपुर गाँव पहुचे।उन्होंने तीनो मृतक परिवार से मिलकर घटना की पूरी जानकारी ली।यही नहीं घटना में जीवन मौत से जूझने के बाद जिन लोगो की जान बच गई उनसे पूरी घटना की सच्चाई के बाबत जानकारी ली । उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इंसाफ के लिये इस लड़ाई को आगे तक ले जाने का भी भरोसा पीड़ित परिवार को दिया ।
एसएसपी के खिलाफ बोल गये नेता प्रतिपक्ष ,कहा सत्ता की दलाली करें बंद।
मीडिया से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने दरभंगा के एसएसपी अवकाश कुमार पर जमकर अपनी भड़ास निकाली । नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने दरभंगा के एसएसपी अवकाश कुमार का नाम लेकर धमकी भरे लहजे में कहा कि सत्ता की दलाली करने से काम नही चलेगा, सत्ता बदलते देर नही लगती और जब सत्ता बदलेगी तो ऐसे सभी पदाधिकारी का न सिर्फ फाइल खुलेगा बल्कि अवैध तरीके से कमाई अकूत संपत्ति की भी जांच करायी की जाएगी । विजय सिन्हा इतने पर नही रुके बल्कि बिहार में सत्ता के संरक्षण में शराब का अवैध कारोबार करने की बात कहते हुए दरभंगा के एसएसपी को नसीहत देते हुए कहा कि एसएसपी सत्य का साथ दे घटना को छुपाने का काम नही करे।
मुआवजे की कर दी मांग।
वही मृतक के परिजन को अविलंब सरकारी मुआवजे की राशि देने की मांग भी उन्होंने की। पार्वती देवी ,मृतक लालटुन सहनी की बेटी ने इस घटना मे संलिप्त लोंगों के बारे मे विस्तृत जानकारी श्री सिन्हा को दी हैं ।