श्रीकृष्णा स्कूल में रामलीला व रावन दहन का हुआ आयोजन,स्कूली छात्र-छात्राओं ने दशहरा स्पेशल वीक के तहत भजन गायन प्रतियोगिता में लिया भाग।
बिरौल/दरभंगा
एस एच -56 स्थित श्रीकृष्णा आइडियल पब्लिक स्कूल में “दशहरा स्पेशल वीक ” मनाया गया। इस विशेष सप्ताह की शुरूआत “अंतर्सदनीय भजन गायन प्रतियोगिता” से हुई।जिसमें नवरात्रि के द्वितीय दिवस से चतुर्थ दिवस तक प्रत्येक सदन से तीन तीन छात्र छात्राओं व एक एक शिक्षक ने मातारानी व रामायण पर आधारित सुंदर भजन प्रस्तुत किए एवं दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इसी श्रृंखला में नवरात्रि के पांचवे दिन “अंतर्सदनीय रामचरित मानस चौपाई, दोहा व छंद गायन प्रतियोगिता “का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत प्रत्येक सदन से तीन तीन प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया व दिल को छू लेने वाली प्रस्तुति पेश की। दशहरा स्पेशल वीक के अंतिम दिन अन्तर कक्षा सज्जा व अंतर्सदनीय पट्ट सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें सभी सदन व कक्षा के प्रतिभागियों ने अपनी चित्रकला का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्लास बर्थडे चार्ट, टाइम टेबल, मेरिट एंड डीमेंरिट ऑफ इंटरनेट एंड डिजिटल लर्निंग, मिथिलांचल में पर्वों का महत्व,राष्ट्र गान,छठ पूजा, दीपवाली भाई द्विज,गोवर्धन पूजा,नवरात्रि व दशहरा आदि को जीवंत प्रस्तुतिकरण देने की कोशिश की।
आज ही विद्यालय प्रांगण में बच्चों के द्वारा बनाए गए रावण के पुतले व लंकेश की सोने की लंका का दहन किया गया,किंतु दहन कार्यक्रम से पूर्व सैकड़ों छात्र छात्राओं के द्वारा राजा दशरथ, कैकेयी, कौशेल्या , मर्यादा पुरूषोतम राम,मां सीता,हनुमान,रावण,पूतना, कुंभकर्ण,मेघनाथ,अयोध्यावासी,वानर सेना आदि के किरदार में बच्चों के द्वारा सुंदर रामलीला का जीवंत प्रस्तुतिकरण पेश किया। प्रधानाचार्य डॉ. आशीष नाथ अग्निहोत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भारत महापर्वों का देश है और डिजिटल इंडिया के युग में हमारे कॉन्वेंट स्कूल के बच्चे हमारी संस्कृति व पर्वों से दिन प्रति दिन दूर होते जा रहे हैं अतः इस तरह की प्रतियोगिताएं व आयोजन आने वाली पीढ़ी को “एक भारत श्रेष्ठ भारत” बनाए रखने में सहायक सिद्ध होंगे। इस दशहरा स्पेशल वीक में शिक्षक राम रतन झा, एकरामुल हक, सभी मेंटर, शिक्षक शिक्षिकाओं ने धर्म व जाति से ऊपर उठकर जोरदार शिरकत की और ” मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना” को चरितार्थ किया। चेयरमेन गणेश चौधरी, मैनेजिंग डायरेक्टर नवलेश चौधरी ,डॉयरेक्टर ब्रजेश चौधरी ,प्रबंधक पुरूषोत्तम चौधरी व उपप्राचार्या तृप्ति अग्निहोत्री के द्वारा इस शानदार व जानदार प्रतिस्पर्धा युक्त आयोजन के लिए संयोजिका रेनू रॉय,हेड मिस्ट्रेस प्रियंका रॉय, ऐक्टिविटी कोऑर्डिनेटर गुंजन सिंह, हेड बॉय अनुराग चौधरी, हेड गर्ल खुशी अग्निहोत्री,समस्त प्रिफेक्टोरियल बॉडी के सदस्यों ,प्रिसिपल एसिस्टेंस कौशल झा,शिक्षक आसिफ अनवर, समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं व छात्र छात्राओं आदि के भरपूर सहयोग के लिए जिसके कारण दशहरा स्पेशल वीक को विद्यालय प्रांगण में ऐतिहासिक बना दिया गया। हृदयतल से आभार प्रकट किया गया और दशहरा अवकाश घोषित कर सभी को शुभकामनाएं दी गईं।
