बिरौल के कपड़ा दुकान में साड़ी चोरी करती एक महिला को दुकानदार ने किया पुलिस के हवाले,सीसीटीवी फुटेज से घटना का हुआ खुलासा।
बिरौल के कपड़ा दुकान में साड़ी चोरी करती एक महिला को दुकानदार ने किया पुलिस के हवाले,सीसीटीवी फुटेज से घटना का हुआ खुलासा।
बिरौल के कपड़ा दुकान में साड़ी चोरी करती एक महिला को दुकानदार ने किया पुलिस के हवाले,सीसीटीवी फुटेज से घटना का हुआ खुलासा
बिरौल/ दरभंगा
थाना क्षेत्र के बिरौल चौक के निकट एक कपड़ा दुकान से साड़ी चोरी करते हुए एक महिला रंगे हाथ पकड़ी गई। पकड़ी गई महिला चोर की पहचान नगर पंचायत बिरौल के बलाठ गांव की बताई जा रही है। दुकानदार ने उक्त महिला को पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि बुधवार को दोपहर करीब दो बजे उक्त महिला अपने चार अन्य सहेलियों के साथ साड़ी की खरीदारी करने बिरौल चौक के निकट एक कपड़े की दुकान पर पहुंची। जहां दुकानदार राहुल को झांसा देकर चार महिलाओं ने साड़ी चोरी कर पहले ही फरार हो गई। बाद में एक महिला के झोले की तलाशी लेने पर उसमें रखे दुकान का तीन साड़ी मिला। घटना की सूचना दुकानदार ने पुलिस के 112 को दिया। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर दुकानदार में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने पर चोरी की घटना का खुलासा हो गया। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि चोरी के तीन साड़ी के साथ गिरफ्तार महिला ने अपना दोष कबूल किया है। इस घटना में संलिप्त अन्य महिला है अथवा नहीं इसके लिए दुकान का सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।