दरभंगा ,संजय कुमार राय

समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से बड़ी खबर आ रही हैं।मोटरसाइकिल पर तीन बदमाशों ने पोल्ट्री फॉर्म के व्यवसायी को गोली मारकर हत्या कर दी हैं।

घटना बुधवार के देर शाम की हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मधेयपुर निवासी स्व शिवकरण सिंह के पुत्र प्रेम कुमार सिंह उर्फ जीवछ को उनके पोल्ट्री फॉर्म पर आयें एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधियों ने गोली मार दी। इसमें एक गोली तो हाथ मे लगी वहीं दूसरी गोली उनके सिर मे लगी। गोली लगते ही वह लहूलुहान हो गया और धड़ाम से जमीन पर गिरा। गोली की आवाज सुनते ही ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे और उसे अनुमंडलीय अस्पताल मे भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही दलसिंहसराय थानाध्यक्ष अनिल कुमार और इंस्पेक्टर कुमार ब्रजेश घटना स्थल पर पहुंचकर घटना के बाबत जानकारी ली। पुलिस ने कई ग्रामीणों सहित परिजनों से भी पूछताछ की हैं लेकिन अपराधियों के बाबत कोई भी सुराग अब तक पुलिस को नही मिला हैं।

बताया जा रहा हैं कि ये अपराधी मुर्गा का मीट लेने यहां पहुंचा था लेकिन जीवछ ने कहा कि यहां सिर्फ अंडा बेचा जाता हैं मीट नही ,इसी बात पर दोनों मे बहस हुई। मीट लेने आयें अपराधियों ने जीवछ को गोली मार दी।