देसी शराब निर्माण करने वाले पति पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, उपकरण के साथ 15 लीटर देसी शराब किया जब्त।
देसी शराब निर्माण करने वाले पति पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, उपकरण के साथ 15 लीटर देसी शराब किया जब्त।
देसी शराब निर्माण करने वाले पति पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, उपकरण के साथ 15 लीटर देसी शराब किया जब्त
बिरौल/दरभंगा
सरकारी मिशन के लाख प्रयास के बाद भी बिरौल अनुमंडल क्षेत्र में शराब की बिक्री रुकने का नाम नहीं ले रही है। हालांकि शराब तस्कर और पुलिस के बीच जारी आंख मिचौली के इस खेल में दर्जनों धंधेबाज की गिरफ्तार भी हो चुकी है। इसके बावजूद शराब तस्कर सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। जानकारी के अनुसार बिरौल थाना क्षेत्र के भंथा गांव में बुधवार को छापामारी कर पुलिस ने देसी शराब बनाने के उपकरण एवं निर्माण किये गए भारी मात्रा में शराब के साथ धंधे लिप्त पति, पत्नी को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि गुप्तचर द्वारा भंथा गांव में शराब निर्माण किये जाने की सूचना मिली थी। उसके आधार पर थाना से पुलिस अवर निरीक्षक अंकित चौधरी को दलबल के साथ चिन्हित स्थल पर भेजा गया। जहां से शराब बनाने के उपकरण, निर्माण किया गया 15 लीटर देसी शराब के साथ पति जितेंद्र पासवान एवं उसकी पत्नी भारती देवी को मौके से गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार पति पत्नी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को जेल भेजा गया है।