दरभंगा

कम उम्र मे नाबालिग की शादी करना कानूनन अपराध हैं ,यह जानते हुये भी कई माता-पिता  द्वारा नाबालिक बच्ची की शादी तय कर दी जाती हैं और उसे विवश कर दिया जाता हैं।

ऐसा ही एक निर्णय किये जानें पर एक नाबालिग ने शादी के डर से माता पिता को छोड़ बंगलुरू से दरभंगा भाग आई हैं ,हालांकि उसका घर समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना अंतर्गत ही पड़ता हैं।

नाबालिग बच्ची अभी शादी नहीं करना चाहती है ,वह मात्र 13 वर्ष की है और वह पढ़ाई करना चाहती है। बेंगलुरु से भागने के बाद वह दरभंगा पहुंची हैं । हालांकि वह बेनीपुर वाले बस में बैठकर बेनीपुर चली गई थी । जहां कुछ लड़के उससे बात करने लगे थे ,इस दौरान उधर से गुजर रहे एक अधिवक्ता की नजर बच्ची पर पड़ी तो उन्होंने बच्ची से सारी जानकारी लेने के बाद उसे लहेरियासराय स्थित महिला थाना ले आयें।

महिला थानाध्यक्ष सह इन्स्पेक्टर नुसरत जहां ने बच्ची के माता-पिता से मोबाइल पर बात कर इस बाबत पूरी जानकारी दे दी हैं । नाबालिक बच्ची के माता-पिता का कहना है कि वह किसी युवक के साथ भागी है। वही बच्ची का कहना है मैं अकेले ही दरभंगा आई हूं ,मैं किसी के साथ नहीं भागी हूं। बच्ची को फिलहाल महिला थाना में रखा गया है। वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि चाइल्ड लाइन वाले को बच्ची के काउंसिलिंग करने के लिये बुलाया गया है । माता-पिता ने सूचना दी है कि बेंगलुरु से आने में थोड़ा समय लगेगा।

नाबालिक बच्ची कर्नाटक राज्य के बेंगलुरु शहर के शिकार गेड़ी मोहल्ले में रहती है। बच्ची के दादा दादी समस्तीपुर जिला के सिंघिया थाना क्षेत्र के भररिया गांव में रहते हैं।