दरभंगा/बहेड़ी

जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र उज्जैना कैलाश नगरी के नजदीक दो व्यवसायियों के बीच हिसंक झड़प का मामला सामने आया है।

घायल की पहचान पतोर ओपी क्षेत्र के खैरा गांव निवासी अरुण सिंह एवं उनके पुत्र राहुल सिंह के रूप में हुई है। दो व्यक्ति और भी घायल बताए जाते हैं।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सड़क से गाड़ी हटाने के विवाद में दो व्यवसायियों में भिडंत हो गई। इसमें दोनों पक्ष से दो- दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज डीएमसीएच इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। इसमें एक व्यक्ति अरुण सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। लेकिन परिजनों ने गंभीर हालत को देखते हुए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है।

बताया जाता है कि अरूण सिंह गिट्टी-बालू का व्यवसाय करते हैं और इनकी दुकान बहेड़ी थाना क्षेत्र स्थित उज्जैना कैलाश नगरी चौक के समीप है। परिजनों ने बताया कि इनकी दूकान के बगल में ही एक और गिट्टी-बालू की दूकान है। मंगलवार को उस दुकानदार को बालू गिराकर जा रही एक ट्रक के कारण रास्ता जाम हो गया था। इसी पर जब अरूण सिंह ने गाड़ी हटाने के लिये कहा इसी बात पर विवाद होने लगा। इसके बाद हुई मारपीट में सर पर टेंगारी लगने से दोनों बाप बेटा घायल हो गये हैं। जबकि दूसरे पक्ष से भी दो व्यक्ति घायल बताए जाते हैं। घटना की सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले को शांत कराया।

 

थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार झा ने कहा कि गाड़ी लगाने की वजह से दोनों पक्षों मे विवाद हुआ हैं। उन्होंने कहा कि एक पक्ष अरुण सिंह की पत्नी बेबी देवी ने इस संबंध मे कई आरोप लगाते हुये आवेदन दिया हैं ,इस मामले मे प्राथमिकी दर्ज की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि दूसरे पक्षों के लोंग भी घायल हैं लेकिन उनके और से कोई आवेदन प्राप्त नहीं हैं।