दरभंगा ,विधि संवाददाता
बिहार स्टेट बार काउंसिल के 25 सदस्यों के लिए होनेवाली निर्वाचन कार्यक्रम के तहत मंगलवार को दरभंगा बार एसोसियेशन के सदस्य अधिवक्ता राजीव रंजन ठाकुर ने अपना नामांकन किया।
अधिवक्ता श्री ठाकुर के साथ दर्जनों अधिवक्ता नामांकन कराने बिहार स्टेट बार काउंसिल भवन पटना गये थे। श्री ठाकुर ने नामांकन शुल्क जमा कर नामांकन किया। नामांकन पश्चातश्री ठाकुर ने अधिवक्ताओं से रु-ब-रु होकर कहा कि वे सभी अधिवक्ताओं के हित में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार प्रांत के सभी मतदाता अधिवक्ताओं के द्वारा 25 सदस्यों को निर्वाचित किया जाना है।
