दरभंगा /विधि संवाददाता 

व्यवहार न्यायालय दरभंगा के प्रथम श्रेणी न्यायिक दण्डाधिकारी संजना गांधी की अदालत ने दो अलग-अलग आपराधिक मामले पांच अभियुक्तों को कारावास और अर्थदंड की सजा सूनाई है।

कोर्ट ने लहेरियासराय थानाकांड सं. 505/21 के बिचारण वाद सं. 895/22 में बिशनपुर थानाक्षेत्र के उधोपट्टी गांव के कृष्ण कुमार पासवान को बाकरगंज निवासी संजय कुमार महतो के घर से मोटरसाइकिल चोरी करने के जूर्म में धारा 379 भादवि में 2 बर्ष , और चोरी की मोटरसाइकिल बरामदगी की धारा 411भादवि में 2 बर्षो का कारावास की सजा सूनाई है।

वहीं कमतौल थाना के एक छिनतई के आपराधिक मामले में रतनपुर के नवीन ठाकुर,विकास ठाकुर,सत्यम ठाकुर,और ब्रह्मपुर गांव निवासी जयजय राम ठाकुर को छः माह की कारावास और 5 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।