कुशेश्वरस्थान/प्रशांत कुमार

­­
आर्म्स एक्ट में दो गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में।

भेंस चराने के विवाद पर पहुंची पुलिस ने कट्टे के साथ दो लोंगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र उजुआ सिमरटोका पंचायत के कोदरा में भैंस चराने को लेकर किसान और भैंस चराने वालो के बीच विवाद हो गई। जिसमें कई राउंड गोली भी चली। हालांकि इस गोली कांड में किसी प्रकार का कोई नुकसान नही हुआ। घटना का सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनो पक्षो से घनश्याम राय और लक्ष्मी यादव को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार घनश्याम राय की जब तलाशी ली गई तो उसके कमर से लोडेड देशी कट्टा और लक्ष्मी यादव के पास से दो फायर खोखा बरामद की गई है। थानाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि दोनो लोगो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
वहीं स्थानीय लोग बताते है कि तत्कालीन थानाध्यक्ष अमित कुमार के प्रयास से पूर्व से प्रस्तावित कुशेश्वरस्थान दियारा में नदी थाना का निर्माण का प्रयास किया गया था। थाना की जमीन की नापी करा उसपर मिट्टीकरण का भी कार्य प्रारंभ किया गया था। किसी कारणवश कार्य अभी वाधित है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर यहां नदी थाना होता तो बहुत हद तक आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण किया जा सकता है।