उत्पाद विभाग की सूचना पर पुलिस ने जब्त किया पिकअप ,शराब बरामद ,चालक एवं खलासी गिरफ्तार।
उत्पाद विभाग की सूचना पर पुलिस ने जब्त किया पिकअप ,शराब बरामद ,चालक एवं खलासी गिरफ्तार।
कुशेश्वरस्थान,प्रशांत कुमार /
स्टेट हाइवे 56 में थाना क्षेत्र के हरिनगर और बेर चौक के बीच उत्पाद विभाग की सूचना पर स्थानीय पुलिस एवं एएलटीएफ टीम ने बीती रविवार की देर रात संयुक्त रूप से छापेमारी कर विदेशी शराब के खेप ले जा रहे बंद बॉडी पिकअप वैन को जब्त कर लिया। साथ ही मौके पर पिक अप वैन के चालक, खलासी एवं एक धंधेबाज को गिरफतार किया। पुलिस ने पिक अप और गिरफ्तार तीनों व्यक्ति को थाना पर लाया। सोमवार की सुबह थाने पर पिक अप को खोलकर उसमें रखे विदेशी शराब की कार्टून निकालकर गिनती कराया गया। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना पर स्थानीय पुलिस एवं एएलटीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से हरिनगर और बेर चौक के बीच बिरौल की ओर से आ रही डब्ल्यू बी 73 ई- 8279 नंबर की बंद बॉडी पिकअप वैन को रोक कर तलाशी ली तो उसमें विदेशी शराब के कई कार्टून मिला। पुलिस ने तत्काल पिक अप के चालक एवं खलासी क्रमशः ग्राम एवं पोस्ट – माहीगारा सिल्लीगुड़ी, जिला – दार्जिलिंग निवासी विश्वजीत देव नाम ( 28 वर्ष ) व शेख दास (22 वर्ष) और एक धंधेबाज ग्राम – कबीलासी, थाना – सिंधिया, जिला – समस्तीपुर को हिरासत में लेकर वैन सहित सभी को थाना पर लाया। उन्होंने बताया कि सुबह वैन को खोला गया तो उसमें 19 कार्टून में विदेशी शराब के 406 बोतल बरामद किया गया। शराब की कुल मात्रा 193.14 लीटर मापी गई। शराब की खेप सिल्लीगुड़ी से सिंधिया की ओर ले जाने वाला था। लेकिन बीच में ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया। थाना अध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि इस मामले को लेकर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तीनों व्यक्ति के साथ साथ गाड़ी मालिक एवं एक लोग को नामजद किया गया है। तीनों गिरफ्तार व्यक्ति को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।