पेड़ में बाधकर मारपीट करने वाला वायरल वीडियो का पुलिस ने किया सत्यापन,एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी ने प्रेस वार्ता में घटना की दी पुरी जानकारी, तीन नामजद अभियुक्तों को भेजा गया जेल,एक की तलाश जारी।

बिरौल/दरभंगा
कुशेश्वरस्थान थाना अंतर्गत दिनांक 16 अक्टूबर 23 को वायरल हुए वीडियो का पुलिस ने सत्यापन कर अग्रेतर कार्रवाई की है। एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी ने मंगलवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि वायरल वीडियो का सत्यापन कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष से कराया गया। इस क्रम में बात प्रकाश में आयी कि वायरल वीडियो कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के मसानखोन गांव की है। जिसमें एक युवक को बांधकर कुछ लोग पिटाई कर रहे है।अग्रतर कार्यवाई हेतु मसानखोन निवासी पीड़ित कुंदन शर्मा पिता भोला शर्मा से घटना एवं वायरल वीडियो के संबंध में पूछताछ किया गया, तो बताये कि घटना दिनांक 10 अक्टूबर 23 के रात्री की है। जिसमें मेरे ग्रामीण सुनील चौपाल पिता साधू चौपाल, मुनी मुकेश पिता मनोज सिंह,दयानंद पासवान पिता त्रिपुरारी पासवान, भुल्ला साह उर्फ़ सरोज साह पिता ललित साह ने मुझे पेड़ में बांधकर मारपीट किये और मेरा कपडा खोल दिये। दयानंद पासवान मुझे घर से बुलाकर ले गया गया था। मारपीट के बाद मेरा ईलाज डीएमसीएच दरभंगा में हुआ और वहीं मेरा फर्द बयान हुआ है। एसडीपीओ श्री चौधरी ने बताया कि तत्समय डीएमसीएच दरभंगा से फर्द बयान के आधार पर कुशेश्वरस्थान थाना कांड संख्या 342/23 दिनांक 16/10/23 धारा 341/342/323/ 325/307/ 327/385/354 (B)504/506/34 भा०दं०वि० दर्ज कर घटना घटित करने वाले मुन्नी मुकेश पिता मनोज सिंह, दयानंद पासवान पिता त्रिपुरारी पासवान, भुल्ला साह उर्फ़ सरोज साह पिता ललित साह को गिरफ्तार कर लिया गया है एवं शेष बचे अभियुक्त सुनील चौपाल पिता साधू चौपाल की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।