बिरौल के नवनिर्मित भवन में अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय का न्यायिक कार्य हुआ शुरू,
27 अगस्त को नये भवन का विधिवत हुआ था उदघाटन।
बिरौल/दरभंगा
अनुमंडल मुख्यालय अवस्थित व्यवहार न्यायालय के नवनिर्मित भवन में सोमवार 16 अक्टूबर से न्यायाधीशों ने न्यायिक कार्य का शुभारंभ किये। इससे पूर्व यह न्यायालय प्रखंड के ई किसान भवन में संचालित हो रहा था। व्यवहार न्यायालय बिरौल का नवनिर्मित भवन तैयार होते ही इसका उदघाटनकर्ता पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सह दरभंगा व मधुबनी न्यायालय के न्याय मंडल के निरीक्षी जज संदीप कुमार, जज चन्द्र शेखर झा एवं जज अरुण कुमार झा थे। जिन्होंने 27 अगस्त को इसका विधिवत उदघाटन किया था। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बच्चे लाल झा एवं सचिव राजकपूर पांडेय ने संयुक्त रूप से बताया कि नवनिर्मित न्यायालय भवन में एसीजेएम,एसडीजेएम,मुंशीफ सहित अन्य कोर्ट में मामले की सुनवाई शुरू हो गई है। नवनिर्मित भवन में न्यायिक कार्य शुरू होने से अधिवक्ताओं एवं न्यायालय के काम से आने वाले लोगों को काफी सुविधा होगी। अध्यक्ष एवं सचिव ने बताया कि शेष कोर्ट का संचालन उच्च न्यायालय के आदेश आते ही शुरू हो जायेगी। इधर स्थानीय लोगों में बिनोद चौधरी, सनोज नायक,विनोद गोयल,बलराम टेकड़ीवाल,मो.मासूम, मो.युनूस,चौधर सहनी,अजय झा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि न्यायालय को अपना भवन होने से न्यायिक कार्य करने वाले लोगों को काफी सुविधा होगी। बतादें कि 27 जून 2015 को पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एल.नरसिम्ह रेड्डी ने बेनीपुर से स्थानांतरित अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय बिरौल का शुभारंभ किये थे। तब से लेकर 14 अक्टूबर2023 तक प्रखंड के ई किसान भवन में संचालित हो रहा था।

