कुशेश्वरस्थान।
कुशेश्वरस्थान के पूर्व थानाध्यक्ष अमित कुमार के कुशेश्वरस्थान पहुंचते ही लोंगों का हुजूम उमर पड़ा। बाबा नगरी पहुंच कर उन्होंने भोले नाथ का पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। पूर्व थानाध्यक्ष की आने की सूचना मिलते ही दूर दराज के गांवों से मिलने पहुंच गये । बता दें कि कुशेश्वरस्थान थाना के पूर्व थानाध्यक्ष श्री कुमार जब तक कुशेश्वरस्थान थाना में थानाध्यक्ष रहे तब तक यहां के अपराध, चोरी और लूट पर उन्होंने नियंत्रण बनाये रखा । थानाध्यक्ष के नाम से ही यहां के माफियाओं में एक दहशत बना हुआ था। कुशेश्वरस्थान दियारा में जितने भी अपराधी थे सब दियारा छोड़कर दूसरे जिले में अपना ठिकाना बना लिया। कई अपराधकर्मी को सलाखों के पीछे छोड़ा । इनके कार्य से यहां की जनता काफी प्रभावित थी। जनता के दिलो में राज करने वाले अमित कुमार को बड़े बड़े राज नेताओं के कोपभाजन का शिकार होना पड़ा और समय से पूर्व इनका तबादला कर दिया गया। वहीं जब थानाध्यक्ष की प्रोन्नति हुई तो वे शिवनगरी बाबा कुशेश्वर नाथ मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे जहां लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया।

