कलश स्थापना के साथ अनुमंडल क्षेत्र में दुर्गा पूजा का हुआ शुभारंभ,आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर कुमारी कन्याओं ने निकाला कलश शोभायात्रा।

बिरौल/दरभंगा

अनुमंडल क्षेत्र में कलश स्थापना के साथ ही दस दिवसीय दुर्गा पूजा का शुभारंभ हो गया। इस अवसर पर आधा दर्जन से अधिक गांव में कुमारी कन्याओं के द्वारा निकाले गए कलश शोभा यात्रा से क्षेत्र भक्तिमय हो गया। मां दुर्गा के आगमन होते ही सुपौल बाजार के हाटगाछी, सुपौल रामनगर,बलिया,कमलपुर,

u

भवानीपुर,शिवनगरघाट,कहुआ,पड़री,सहसराम, पोखराम,लदहो,कुशेश्वरस्थान,कुमैय,बंगराहटा,महुआर,कसरौर,जमालपुर,पाली सहित दर्जनों स्थानों पर लोग काफी उत्साहित हैं। मंदिरों के अलावा घरों में लोग कलश स्थापना कर विधि विधान के साथ मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर रहे हैं।आरती का समय होते ही उसमें शामिल होने के लिए महिला पुरुष भक्तों की भीड़ विभिन्न मंदिर परिसर में एकत्रित हो जाती है। मंदिरों में पूजा अर्चना के अलावा संध्या दीप जलाने आने वाले भक्तों के साथ कोई समस्या उत्पन्न न हो इसके लिए पूजा समिति के सदस्यों की नजर चप्पे चप्पे पर है।