पुलिस ने फरार चल रहे आधा दर्जन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, जबकि आधा दर्जन अभियुक्तों के घरों पर चिपकाया इश्तहार।

बिरौल / दरभंगा
थाना पुलिस ने शनिवार की रात विभिन्न गांव में छापामारी अभियान चला कर फरार चल रहे आधा दर्जन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। छापामारी अभियान पुनि सह थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा के नेतृत्व में चलाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में पड़री गांव के बैद्यनाथ ठाकुर एवं मिथिला नन्द ठाकुर,गनौरा तरबाड़ा पंचायत के लोहनी गांव निवासी राजकिशोर पासवान एवं उसके पुत्र अरविंद पासवान एवं रामनरेश पासवान के अलावा शवनम खातुन है। ये सभी अभियुक्त विभिन्न कांडों में फरार चल रहे थे। वहीं नगर पंचायत बिरौल में विभिन्न मामलों में न्यायालय से निर्गत वारंट के आलोक में पुलिस ने आधा दर्जन अभियुक्तों के घरों पर इश्तहार चिपका कर कोर्ट में उपस्थित होने का निर्देश दिया।