बेनीबाद नांव हादसा में मृत चार परिवारों को विधायक ने सौंपा चेक

गायघाट /मुजफ्फरपुर 

गायघाट प्रखंड के मधुरपट्टी मध्य विद्यालय के प्रांगण में मधुरपट्टी-भटगामा घाट पर नाव हादसे में जिन 04 (चार) मृतकों के शव देर से बरामद हुए उन चारों पीड़ित परिवारों के परिजनों के बीच आज बिहार सरकार के आपदा राहत कोष से दी जानेवाली 04(चार) – 04(चार) लाख रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया। नाव हादसे में 12 मृतकों में से 11 मृतकों का शव बरामद हो चुका है। अभी भी 01 (एक) शव बरामद होना बाकी है। इस मौके पर अंचलाधिकारी राघवेन्द्र राघवन गायघाट के साथ अंचल कर्मीगण, जिला राजद महासचिव अशोक कुमार,प्रखंड प्रधान महासचिव राहुल यादव ,प्रखंड राजद मीडिया प्रभारी मो० रेहान शेख ,रामबाबू राय , राजकुमार यादव , शिवचंद्र राय,गौरी यादव आदि सहित दर्जनों कार्यकर्ता साथ थे।