कुख्यात अपराधियों की सूचना देकर पकड़बाने वाले नागरिकों को अब मिलेगा तीन लाख रुपये और नाम भी रखा जाएगा गुप्त।
कुख्यात अपराधियों की सूचना देकर पकड़बाने वाले नागरिकों को अब मिलेगा तीन लाख रुपये और नाम भी रखा जाएगा गुप्त।
दरभंगा :संजय कुमार राय
अपराधियों की सूचना पुलिस को देकर पकड़वाने वाले लोंगों को अब तीन लाख रुपया तक मिल सकता है ,यही नहीं पुलिस उस व्यक्ति का नाम भी गुप्त रखेगी। पुलिस मुख्यालय के एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने यह घोषणा की हैं। यह राशि पहले भी पुलिस को सहायता करने वाले आम नागरिकों को मिलती थी लेकिन सरकार ने यह राशि बढ़ा दी हैं।
एडीजी श्री गंगवार ने बताया कि रेंज के आई जी /डीआईजी 50हजार रुपये शातिर बदमाशों के लिये घोषणा कर सकते हैं वहीं अपर पुलिस अभियान एक लाख तक ,पुलिस महानिदेशक तीन लाख तक एवं तीन लाख से ऊपर का इनाम गृह विभाग और पुलिस महानिदेशक इनाम की घोषणा कर सकते हैं।
अपराधियों को लेकर पुलिस मुख्यालय गंभीर हैं। कई ऐसे कुख्यात बन जाते हैं जो पुलिस और समाज दोनों के लिये ये कोढ़ बन जाते हैं।इनके नहीं पकड़े जानें पर पुलिस अपने अपने स्तर से इनामों की घोषणा करती हैं और उसपर इनाम रखती हैं ताकि आमलोग भी पुलिस को मदद कर सके और आम लोग जब पुलिस को सूचना देकर ऐसे लोंगों को पकड़वाती हैं तो इनाम की राशि पुलिस उस व्यक्ति को दे देती हैं और उसका नाम भी गुप्त रखा जाता हैं।
बेनीबाद नांव हादसा में मृत चार परिवारों को विधायक ने सौंपा चेक।
राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांँग्रेस में दरभंगा के कई स्कूलों के बाल वैज्ञानिको ने लिया भाग ,महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान मे कार्यक्रम का किया गया था आयोजन।