सिंहवाड़ा में नवाह संकीर्तन यज्ञ को लेकर निकली कलश शोभायात्रा

 

सिंहवाड़ा प्रखंड के रामपुरा पंचायत के रामपुरा गांव स्थित प्रसिद्ध भगवती स्थान में नवाह संर्कीतन को लेकर शनिवार को 251 कन्याओं ने कलश शोभा यात्रा निकाली। श्रीश्री 108 अखंड नवाह संर्कीतन महायज्ञ समिति के द्वारा आयोजित नवाह संर्कीतन में शामिल महिलाएं एवं कन्याओं ने बाबा बटेश्वर नाथ मंदिर स्थित बूढ़ी नदी में पवित्र जल से नवाह स्थल पर पवित्र कलश को स्थापित किया। कलश शोभा यात्रा को समिति की तरफ से पूरे जगह में घुमाया गया। नवाह स्थल पर एक भव्य मंडप बनाकर अखंड कीर्तन की जाती है। गांव के भगवती स्थान परिसर में हर साल नवाह संकीर्तन का आयोजन होता आ रहा है। इस नवाह महायज्ञ से गांव सहित आसपास के दसों गांव के लोग में भक्ति और श्रद्धा का माहौल है। आयोजन समिति के प्रबंधक ने कहा कि ये नवाह संकीर्तन नौ दिनों तक चलेगा। इस सिद्ध पीठ स्थान पर लगातार कीर्तन आयोजित किया जाता रहता है। नवाह महायज्ञ के आयोजन में पूरा गांव तन मन धन सहित पुरे श्रद्धा से जुटा हुआ है।