महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये इनर व्हील क्लब प्रयासरत ,कई महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर।
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये इनर व्हील क्लब प्रयासरत ,कई महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर।
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये इनर व्हील क्लब प्रयासरत ,कई महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर
दरभंगा /संजय कुमार राय
अगर कोई भी महिलाएं आत्म निर्भर बनना चाहती हैं तो तो ऐसे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये इनर व्हील क्लब भरसक प्रयास करती हैं और उसे मदद करती हैं। इनर व्हील क्लब दरभंगा की और से चेयर पर्सनल विजिट कार्यक्रम का आयोजन इम्पेरियल होटल अल्लपट्टी मे किया गया। इस दौरान इनर व्हील क्लब के अध्यक्ष सुनीता देवी की अध्यक्षता मे कार्यक्रम का आरंभ किया गया वहीं इस दौरान मंच का संचालन पूनम सिंह ने किया।
इस क्रम मे आयोजन मे आयें अतिथि और सभी पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया। स्वागत भाषण सुधा दारुक देते हुये समस्तीपुर जिला से आयें आगंतुक सीजीआर मीरा श्री वास्तव और मोतिहारी से आई सीजीआर राखी साह सहित सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया। आयोजित कार्यक्रम मे अध्यक्ष सुनीता सिंह एवं सचिव रम्भा सिंह ने इनर व्हील क्लब के द्वारा की जा रही कार्यक्रम के प्रति जानकारी दी। इस दौरान फूल ,मखाना एवं मेमोनटों से अतिथियों का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि डॉ॰ रागिनी रानी के जीवन से प्रीति अग्रवाल ने परिचित कराया।
डॉ॰ रागिनी ने कहा कि इनर व्हील के सदस्यों ने ठाना हैं कि समाज की सेवा कर उनके जीवन को बदलना हैं। डॉ॰ नूतन बाला सिंह ने कहा कि जो महिलाएं आत्मनिर्भर बनना चाहती हैं वह महिलाएं इनर व्हील क्लब से जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकती हैं इसके लिये क्लब के सभी सदस्य एवं पदाधिकारी कटिबद्ध हैं।
इस मौके पर अध्यक्ष सुनीता देवी सचिव रम्भा सिंह ,उपाध्यक्ष गार्गो द्विवेदी ,आईएसओ नीतू मेहता ,आईपीपी कुंदन कुमारी ,डॉ॰ सीमा प्रसाद ,डॉ॰ रूप कला सिन्हा ,पूर्व अध्यक्ष नूतन बाला सिंह सहित कई महिलाएं उपस्थित थी।
विद्युत से संबंधित किसी भी तरह की शिकायतों को विभाग के अभियंता जल्द करें निष्पादन, प्रचार प्रसार के माध्यम से लोगों को करें जागरूक– उमेश कुमार भारती,एसडीओ।
बिजली विभाग की लापरवाही से जा सकती हैं बच्चों की जान ,बीडीओ के अवगत कराने पर भी बिजली विभाग की नहीं खुली नींद।